लाइव न्यूज़ :

Bihar Lok Sabha Election: बिहार में वोटिंग प्रतिशत बढाने के लिए शिक्षकों को लगाया, अभिभावकों को करना होगा जागरूक

By एस पी सिन्हा | Updated: April 24, 2024 15:48 IST

लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत गिरने से शिक्षा विभाग भी चिंतित हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअब राज्य के सभी शिक्षकों को घर-घर जाकर अभिभावकों से मिलना हैशिक्षक अभिभावकों को वोटिंग में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए जागरूक करेंगेस्कूली शिक्षक अपने पोषण क्षेत्र के अभिभावकों के बीच यह बतायेंगे कि बेहतर लोकतंत्र के लिये मतदान में भाग लेना कितना आवश्यक है

Bihar Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत गिरने से शिक्षा विभाग भी चिंतित हो गया है। यही कारण है कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने शिक्षकों को पढाने के साथ-साथ घर-घर जाकर अभिभावकों को वोट देने के लिए जागरूक करने का भी काम करने का निर्देश दिया है।

अब राज्य के सभी शिक्षकों को घर-घर जाकर अभिभावकों से मिलना है। बताया जा रहा है कि शिक्षक अभिभावकों को वोटिंग में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए जागरूक करेंगे। दरअसल, अभिभावकों को मतदान के महत्व को समझाने और वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाने के लिये स्कूली शिक्षक अपने पोषण क्षेत्र में घर-घर जाकर अभियान चलायेंगे। स्कूली शिक्षक अपने पोषण क्षेत्र के अभिभावकों के बीच यह बतायेंगे कि बेहतर लोकतंत्र के लिये मतदान में भाग लेना कितना आवश्यक है।

इसके साथ ही ग्रामीण इलाके के साथ ही शहरी क्षेत्रों में भी शिक्षक अभिभावकों के बीच जाकर वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जागरूक करेंगे। शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि फिलहाल स्कूलों में दो घंटे के लिये दक्ष क्लास और विशेष क्लास संचालित की जा रही है। ऐसे में  शिक्षा विभाग से निर्देश जारी किये जाने के बाद अलग-अलग चरणों में शिक्षक अभिभावकों को वोटिंग में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिये जागरूक करेंगे। ये लोग बताएंगे की मतदान करना कितना जरूरी हैं और इसके साथ कई तरह की बातों के बारे में जानकारी देंगे।

टॅग्स :बिहारलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो