लाइव न्यूज़ :

Chandigarh University: वीडियो लीक मामले में सोनू सूद ने दी प्रतिक्रिया, महिला आयोग ने मामले में FIR दर्ज करने का दिया आदेश

By रुस्तम राणा | Updated: September 18, 2022 18:15 IST

अभिनेता सोनू सूद ने लिखा, "चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में जो कुछ हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह हमारे लिए अपनी बहनों के साथ खड़े होने और एक जिम्मेदार समाज का उदाहरण पेश करने का समय है।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता ने लिखा, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में जो कुछ हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हैमामले को लेकर कहा- यह हमारे लिए अपनी बहनों के साथ खड़े होने का समय है एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष रेखा शर्मा ने पंजाब पुलिस के महानिदेशक को लिखा पत्र

चंडीगढ़: चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में हुए कथित वीडियो लीक कांड में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता ने इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना करार दिया और लोगों से पीड़ितों के साथ खड़े होने का आग्रह किया। रविवार को उन्होंने ट्वीट किया, "चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में जो कुछ हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह हमारे लिए अपनी बहनों के साथ खड़े होने और एक जिम्मेदार समाज का उदाहरण पेश करने का समय है। यह हमारे लिए परीक्षा का समय है, पीड़ितों के लिए नहीं। जिम्मेदार बनें।"

शनिवार रात मोहाली में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कैंपस में लीक हुई क्लिप को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारी छात्रों ने आरोप लगाया कि लड़की ने अपने मोबाइल का इस्तेमाल छात्राओं के नहाते हुए वीडियो बनाने के लिए किया। जैसे ही लीक हुए वीडियो को लेकर विवाद शुरू हुआ, पुलिस हरकत में आई और लड़की को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए आत्महत्या के प्रयास के दावों का खंडन किया है। 

वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो ‘लीक’ होने की घटना के चलते पंजाब के मोहाली स्थित एक निजी विश्वविद्यालय की कुछ छात्राओं द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने को कहा है। आयोग ने कहा कि उसने विभिन्न मीडिया रिपोर्ट और ट्विटर पोस्ट देखे हैं जिनमें कहा गया है कि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के छात्रावास में रहने वाली लड़कियों का कथित वीडियो लीक हुआ है और उनमें से कुछ ने आत्महत्या करने की कोशिश की। 

उल्लेखनीय है कि कई छात्राओं का ‘आपत्तिजनक’ वीडियो बनाए जाने की ‘‘अफवाह’’ को लेकर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों का दावा है कि प्रशासन आत्महत्या के प्रयास के मामलों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना- चंडीगढ़ मार्ग पर स्थित चंडीगढ़ विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार आधी रात को हुए प्रदर्शन के बाद रविवार को पूरे मामले की जांच के आदेश दिए।

पुलिस का दावा है कि मामले में आरोपी छात्रा ने केवल अपना वीडियो साझा किया था। एनसीडब्ल्यू ने यहां जारी बयान में कहा कि आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने पंजाब पुलिस के महानिदेशक को पत्र लिखकर मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने और इस मामले में बिना किसी लापरवाही के कड़ाई से निपटने को कहा है। आयोग ने कहा कि मामले की पीड़ित लड़कियों को उचित परामर्श दिया जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। 

टॅग्स :सोनू सूदचंडीगढ़National Commission for Women
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दिया मुंबई आने का न्योता, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, WATCH

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

भारत2027 विधानसभा चुनाव से पहले सख्ती, पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दिया इस्तीफा?, डीएम सुसाइड केस से जुड़ा मामला

क्राइम अलर्टChandigarh firing: 24 घंटे में 2 को गोली मारी?, जिम से बाहर निकलते प्रीत नागरा पर 8-10 राउंड गोलियां दाग दी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल