लाइव न्यूज़ :

अयोध्या में बनाए जा रहे भव्य राम मंदिर का नक्शा सार्वजनिक, जानिए खासियत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 31, 2020 13:18 IST

उत्तर प्रदेश में अयोध्याः राम मंदिर में कुल पांच शिखर और 12 द्वार होंगे. जिसके तहत 2.7 एकड़ में मुख्य मंदिर का निर्माण होगा, मंदिर का कुल निर्मित क्षेत्र 57400 वर्गफीट होगा.

Open in App
ठळक मुद्देकलाकृतियों, धरोहरों का संरक्षण भी किया जाएगा.भवनों का निर्माण पर्यावरण मानकों के अनुसार होगा. मंदिर के निर्माण का क्षेत्र 57400 वर्गफीट होगा.

अयोध्याः अयोध्या में बनाए जा रहे भव्य राम मंदिर के निर्माण की प्रक्रिया जोरशोर से जारी है. इस बीच बुधवार को श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से रामजन्मभूमि पर 70 एकड़ क्षेत्र का नक्शा सार्वजनिक कर दिया गया.

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपने फेसबुक पेज पर 36 पन्नों का विकास प्रारूप जारी किया है, जिसमें जानकारी दी गई है कि इस परिसर में मंदिर के अलावा और क्या-क्या बनाया जानेवाला है. राम मंदिर के प्रथम प्रारूप के निर्माण एवं विकास में मुख्य मंदिर, मंदिर परिसर, तीर्थक्षेत्र परिसर का विकास शामिल है.

जबकि दूसरे में धरोहर संवर्धन के तहत अयोध्या तीर्थक्षेत्र के संलग्न श्रद्धा केंद्र का विकास शामिल किया गया है. बताया गया है कि मंदिर के निर्माण का क्षेत्र 57400 वर्गफीट होगा. मंदिर निर्माण में प्राकृतिक सामग्री का अधिकतम उपयोग किया जाएगा, इसमें बनने वाले भवनों का निर्माण पर्यावरण मानकों के अनुसार होगा. साथ ही कलाकृतियों, धरोहरों का संरक्षण भी किया जाएगा.

ये सब होगा रामजन्मभूमि के 70 एकड़ के क्षेत्र में :

- राम मंदिर में कुल पांच शिखर और 12 द्वार होंगे. जिसके तहत 2.7 एकड़ में मुख्य मंदिर का निर्माण होगा, मंदिर का कुल निर्मित क्षेत्र 57400 वर्गफीट होगा.

- राम मंदिर में कुल 5 मंडप होंगे, मंदिर की लंबाई 360 फीट और चौड़ाई 235 फीट होगी. मंदिर की शिखर समेत ऊंचाई 161 फीट तय है.

- मंदिर में कुल तीन तल होंगे, हर तल की ऊंचाई 20 फीट होगी. मंदिर के भूतल में स्तंभों की संख्या 160, प्रथम तल में स्तंभों की संख्या 132 और दूसरे तल में 74 स्तंभ होंगे.

- श्रीरामलला पुराकालिक दर्शनमंडल प्रकल्प में जन्मभूमि संग्रहालय होगा, जिसमें उत्खनन में प्राप्त शिलालेखों एवं पुरावशेषों की प्रदर्शनी होगी.

- श्रीरामकीर्ति में सत्संग भवन सभागार, गुरुवशिष्ठ पीठिका में वेद, पुराण, रामायण एवं संस्कृत अध्ययन-अनुसंधान अनुक्षेत्र होगा.

-भक्तिटीला में ध्यान एवं मनन निकुंज, तुलसी प्रकल्प में रामलीला केंद्र, 360 डिग्री थियेटर, रामदरबार में प्रोजेक्शन थियेटर, माता कौशल्या वात्सल्य मंडप में प्रदर्शनी कक्ष होंगे.

- झांकियों का परिसर, रामांगण में बहुआयामी चलचित्रशाला, रामायण प्रकल्प में आधुनिक सुविधा संपन्न पुस्तकालय, ग्रंथागार एवं वाचनालय होगा.

-बलिदानी लोगों की याद में भव्य स्मारक भी होगा. तीर्थयात्रियों की सुविधा के विशेष इंतजाम भी किए जाएंगे. - यहां अमानती कक्ष, सौर ऊर्जा पटल, जनरेटर, ऊर्जा उत्पादन केंद्र, स्वाचिलत सीढि़यां, लिफ्ट, आपातकालीन चिकित्सा सहायता केंद्र आदि भी होंगे.

टॅग्स :उत्तर प्रदेशराम मंदिरराम जन्मभूमिराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल