Cash For Query: सीबीआई ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ प्रारंभिक जांच दर्ज की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 25, 2023 06:32 PM2023-11-25T18:32:22+5:302023-11-25T18:34:03+5:30

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद निशिकांत दुबे ने पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोपों को लेकर मोइत्रा के खिलाफ एक शिकायत के साथ लोकपाल का रुख किया था। 

Cash For Query: CBI begins enquiry into cash-for-query complaint against Mahua Moitra | Cash For Query: सीबीआई ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ प्रारंभिक जांच दर्ज की

Cash For Query: सीबीआई ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ प्रारंभिक जांच दर्ज की

Highlightsसीबीआई ने भ्रष्टाचार निरोधक लोकपाल के निर्देश पर महुआ मोइत्रा के खिलाफ प्रारंभिक जांच दर्ज कीनिशिकांत दुबे ने पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोपों को लेकर मोइत्रा के खिलाफ एक शिकायत के साथ लोकपाल का रुख किया था दुबे ने मोइत्रा पर मौद्रिक लाभ के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने का भी आरोप लगाया है

नई दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भ्रष्टाचार निरोधक लोकपाल के निर्देश पर तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा के खिलाफ प्रारंभिक जांच दर्ज की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद निशिकांत दुबे ने पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोपों को लेकर मोइत्रा के खिलाफ एक शिकायत के साथ लोकपाल का रुख किया था। 

दुबे ने मोइत्रा पर मौद्रिक लाभ के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने का भी आरोप लगाया है। लोकसभा की आचार समिति भी मोइत्रा पर लगे आरोपों की जांच कर रही है। सीबीआई ने एक प्रारंभिक जांच दर्ज की है जो यह पता लगाने की दिशा में पहला कदम है कि क्या आरोप पूर्ण स्तरीय जांच के योग्य हैं। प्रारंभिक जांच के दौरान यदि पर्याप्त प्रथम दृष्टया सामग्री मिलती है, तो सीबीआई इसे प्राथमिकी में बदल सकती है।

दुबे ने मोइत्रा पर उपहार के बदले व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी के इशारे पर अडाणी समूह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाना बनाने के लिए लोकसभा में सवाल पूछने का आरोप लगाया था। मोइत्रा ने कोई भी गलत काम करने से इनकार किया है और दावा किया है कि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि उन्होंने अडाणी समूह के सौदों पर सवाल उठाए थे। 

इनपुट - भाषा एजेंसी

Web Title: Cash For Query: CBI begins enquiry into cash-for-query complaint against Mahua Moitra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे