लाइव न्यूज़ :

गुजरात कैडर के प्रवीण सिन्हा बने सीबीआई के कार्यवाहक प्रमुख, पूर्णकालिक प्रमुख का मसला फिर टला

By हरीश गुप्ता | Updated: February 4, 2021 07:32 IST

प्रवीण सिन्हा गुजरात कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. माना जा रहा है कि सरकार ने फिलहाल किसी भी किस्म के विवाद को टालने के लिए सुरक्षित कदम उठाया.

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं प्रवीण सिन्हाये लगातार दूसरा मौका जब मोदी सरकार ने सीबीआई के प्रमुख पद पर तदर्थ नियुक्ति की हैसंसद के अवकाश पर जाने और किसानों के आंदोलन का हल निकलने के बाद नए नाम पर विचार संभव

नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी सरकार ने फिर एक बार सीबीआई पर पूर्णकालिक प्रमुख की नियुक्ति को टालते हुए प्रवीण सिन्हा को बुधवार को सीबीआई का कार्यकारी प्रमुख नियुक्त किया गया.

सिन्हा 1988 बैच के गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं. यह लगातार दूसरा मौका है जब मोदी सरकार ने देश की शीर्ष जांच एजेंसी के प्रमुख पद पर तदर्थ नियुक्ति की है.

2018-19 में भी सरकार ने तत्कालीन सीबीआई प्रमुख आलोक वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के बीच विवाद गहराने के बाद जूनियर आईपीएस अधिकारी नागेश्वर राव को कार्यकारी प्रमुख नियुक्त कर दिया था.

बाद में नागेश्वर राव के कुछ फैसलों के कारण सरकार को आर.के. शुक्ला को पूर्णकालिक सीबीआई निदेशक बनाना पड़ा था.  शुक्ला मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए.

सीबीआई प्रमुख नियुक्ति: विवादों को फिलहाल दूर रखना चाहती है सरकार!

सरकार के पास शुक्ला का उत्तराधिकारी चुनने के लिए उच्चस्तरीय पैनल की बैठक बुलाने के लिए पर्याप्त समय था. इस समिति में प्रधानमंत्री मोदी, भारत के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति शरद बोबड़े और लोकसभा में विपक्ष के सबसे बड़े दल के नेता अधीररंजन चौधरी शामिल हैं.

कार्मिक और प्रशासन विभाग ने इस पद के लिए दावेदार आईपीएस अधिकारियों की एक सूची भी तैयार की थी. आंतरिक सूत्रों का कहना है कि सरकार ने किसी भी किस्म के विवाद को टालने के लिए सुरक्षित कदम उठाया.

संभव है संसद के अवकाश पर जाने और किसानों के आंदोलन का हल निकलने के बाद पूर्णकालिक सीबीआई प्रमुख का चयन किया जाएगा.

प्रवीण सिन्हा इस वक्त सीबीआई में वरिष्ठतम अपर निदेशक हैं. वह अगले आदेश तक सीबीआई के कार्यकारी प्रमुख बने रहेंगे. इस पद के दर्जनभर से ज्यादा दावेदारों में सुबोध कुमार जायसवाल (पूर्व डीजीपी, महाराष्ट्र), राकेश अस्थाना (महानिदेशक, बीएसएफ), वाई.सी.मोदी (एनआईए प्रमुख) और एस.एस. देसवाल (महानिदेशक, आईटीबीपी) प्रमुख हैं.

टॅग्स :सीबीआईनरेंद्र मोदीअधीर रंजन चौधरीशरद अरविंद बोबडे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज