लाइव न्यूज़ :

'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

By संदीप दाहिमा | Updated: May 16, 2026 15:13 IST

Pm Modi Speech: नीदरलैंड्स, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज भारत में जो सोलर पार्क बन रहे हैं वे विश्व में सबसे बड़े पार्क में से एक हैं। सबसे ऊंची और सबसे लंबी टनल हो, सबसे ऊंचे और सबसे लंबे पुल हो, सबसे लंबे एक्सप्रेसवे हो, सबसे बड़े मेट्रो नेटवर्क हो, सबसे बड़े सिविल एविएशन नेटवर्क हो, सबसे बड़े इलेक्ट्रिफाइड रेल नेटवर्क हो इनमें से अनेक आज भारत में बन रहे हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देPM मोदी बोले- दुनिया के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स आज भारत में बन रहे हैंसोलर पार्क से एक्सप्रेसवे तक, PM मोदी ने गिनाईं भारत की उपलब्धियांनीदरलैंड्स में भारतीय समुदाय की तारीफ, PM मोदी ने जताया गर्व2014 से 2026 तक… PM मोदी ने याद किया ऐतिहासिक चुनावी दिन

Pm Modi on India Infrastructure: नीदरलैंड्स, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज भारत में जो सोलर पार्क बन रहे हैं वे विश्व में सबसे बड़े पार्क में से एक हैं। सबसे ऊंची और सबसे लंबी टनल हो, सबसे ऊंचे और सबसे लंबे पुल हो, सबसे लंबे एक्सप्रेसवे हो, सबसे बड़े मेट्रो नेटवर्क हो, सबसे बड़े सिविल एविएशन नेटवर्क हो, सबसे बड़े इलेक्ट्रिफाइड रेल नेटवर्क हो इनमें से अनेक आज भारत में बन रहे हैं।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज से 12 वर्ष पहले 2014 में 16 मई 2014 कुछ खास हुआ था। 2014 में आज के ही दिन लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे। भारत में लंबे समय के बाद स्थिर और पूर्ण बहुमत वाली सरकार का बनना पक्का हुआ था। एक वो दिन था और एक आज का दिन है भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है और न थकने देता है..."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आप सब से मुलाकात के बाद नीदरलैंड्स के राजा और रानी से मिलने का अवसर मिलेगा। इसके साथ राष्ट्रपति से भी विस्तार से कई विषयों पर चर्चा होगी...मेरी जब भी नीदरलैंड्स के नेताओं से बात हुई है ये भारतीय प्रवासी समुदाय की बहुत प्रशंसा करते हैं। आप नीदरलैंड्स के समाज और यहां की अर्थव्यवस्था में जो योगदान दे रहे हैं उसपर हर भारतवासी को गर्व है। मैं आज इस अवसर पर नीदरलैंड्स की जनता का यहां की सरकार का आभार व्यक्त करता हूं।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हेग में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "आज यहां जो माहौल है उसे देखकर लग रहा है कि द हेग लिविंग सिंबल ऑफ इंडियन फ्रेंडशिप बन गया है। ये दिखाता है कि पासपोर्ट का रंग बदल सकता है, एड्रेस भी बदल सकता है, टाइम ज़ोन भी बदल सकता है लेकिन मां भारती की संतानें कहीं भी रहें ये गर्मजोशी, जिंदगी का जश्न माने का जज़्बा हमेशा हमारे साथ रहता है। "

टॅग्स :नरेंद्र मोदीNetherlandsभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

भारतPM मोदी के स्वागत में नीदरलैंड्स में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतभारत में हर महीने 20 बिलियन UPI ट्रांजेक्शन, दुनिया के आधे से ज्यादा डिजिटल ट्रांजेक्शन भारत में, PM मोदी

भारतनीदरलैंड्स में बोले PM मोदी- ऊर्जा संकट और युद्ध ने बढ़ाई चिंता

भारत अधिक खबरें

भारतसुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाएं

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारतगोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

भारतCBSE छात्रों के लिए 1 जुलाई से कक्षा नौवीं के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य

भारतCBI ने पकड़ी NEET पेपर लीक की 'मास्टरमाइंड' टीचर