लाइव न्यूज़ :

PM Modi In Churu: 'हताशा, निराशा मोदी के पास भटक नहीं सकते', पीएम ने कहा, 'मैंने तय किया हालात बदलने ही होंगे'

By धीरज मिश्रा | Published: April 05, 2024 12:39 PM

PM Modi In Churu: पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान जो ठान लेता है वह पत्थर की लकीर होता है। आज यह जज्बा मैं अपने सामने देख रहा हूं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने चूरू में सभा को संबोधित किया पीएम ने कहा हताशा और निराशा उनके आस पास भटक नहीं सकती कांग्रेस के शासनकाल पर बरसे पीएम मोदी

PM Modi In Churu: पीएम मोदी शुक्रवार को राजस्थान दौरे पर थे। उन्होंने यहां चूरू में एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान जो ठान लेता है वह पत्थर की लकीर होता है। आज यह जज्बा मैं अपने सामने देख रहा हूं। गर्मी ने भी हिम्मत की परीक्षा लेना शुरू कर दिया है। कुदरत साथ देती है तो इशारा करती है हवा का रुख किस तरफ है। राजस्थान का किसान, मेरे राजस्थान का नौजवान, आप सब माताएं, बहने कितनी बड़ी संख्या, दूर दूर से हमें अपना आशीर्वाद देने आए हैं। पूरा राजस्थान कह रहा है फिर एक बार मोदी सरकार।

और आज चूरू ने बता दिया है 4 जून 400 पार। दिल्ली से नरेंद्र देवेंद्र के लिए आशीर्वाद मांगने आया है। आज पूरा देश विकसित भारत के संकल्प होने के लिए आगे बढ़ रहा है। राजस्थान की इसमें बड़ी भूमिका है। राजस्थान विकसित होगा तो भारत भी विकसित होगा। मोदी ने 10 साल में जो कार्य किए हैं, विकसित भारत की नींव तैयार कर दी है। दुनिया हैरान है कि भारत इतनी तेजी से कैसे काम कर रहा है।

दुनिया को पता नहीं है भारत किस मिट्टी का है। हम जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके मानते हैं। आपने देश को बदलते देखा है। 10 साल पहले देश कितनी खस्ता हाल में थे। कांग्रेस के बड़े-बड़े घोटालों के चलते अर्थव्यवस्था चरमरा गई थी। दुनिया में भारत की साख गिरती जा रही थी। देश के लोग जीवन की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए जूझ रहे थे।

करोड़ों लोगों के सर पर छत नहीं थे, पीने के लिए पानी नहीं था, गांव अंधेरे में डूबे थे। लाखों करोड़ों की लूट से सरकारी खजाना खाली ही रहता था। आप लोगों ने मान लिया था, देश का कुछ नहीं हो सकता था। हर कोई निराशा में डूबा हुआ था। 2014 में आपने गरीब के इस बेटे को अपनी सेवा करने का मौका दिया। हताशा, निराशा मोदी के पास भी नहीं भटक सकते, मैंने तय किया हालात बदलने ही होंगे।

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान उपचुनावRajasthan Congressराजस्‍थान चुनावनरेंद्र मोदीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu: भाजपा नेता अन्नामलाई ने कांग्रेस प्रदर्शनकारियों को ऑफर किया खाना, कांग्रेस एमएलए ने कहा, "बीफ परोसना हमें"

भारतSwati Maliwal Controversy: "केजरीवाल और 'आप' अर्बन नक्सल गिरोह का हिस्सा हैं, उनकी पार्टी में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं", बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा

भारतLok Sabha Elections 2024: "दुनिया के कई नेता पीएम मोदी को 'बॉस' कहते हैं, उनका सम्मान करते हैं", राजनाथ सिंह ने की नरेंद्र मोदी की तारीफ

भारतPrayagraj Lok Sabha Seat: प्रयागराज में हो रही विरासत की जंग, कौन जीतेगा यह तय करेंगे जमुना पार के 84 गांव?

क्राइम अलर्टWatch: भाभी ने अपनी ही ननद के बच्चे को पिलाया जहर, तड़पता रहा मासूम; दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतPune Porsche Accident: आरोपी नाबालिग के पिता का दावा- दुर्घटना के समय परिवार का ड्राइवर चला रहा था कार

भारतझारखंड: चंपई सोरेन सरकार की बढ़ी मुश्किलें, ED ने दो अन्य मंत्रियों को भी पूछताछ के लिए किया तलब, हो सकते हैं गिरफ्तार

भारतChhattisgarh: सुरक्षाबलों और पुलिस के ज्वॉइन ऑपरेशन में हुई गोलीबारी में 7 माओवादी ढेर, हथियार भी जब्त किए गए

भारतSaran Seat Violence: राजद उम्मीदवार रोहिणी आचार्य की मुश्किलें बढ़ीं, पूर्व सीएम राबड़ी देवी के बॉडीगार्ड को लेकर घूमने का मामला, जांच शुरू

भारतBihar Phase 6 Polls 2024: 25 मई को मतदान, 8 सीट और 86 प्रत्याशी, छठे चरण में 2 बाहुबलियों की पत्नी और एक बाहुबली लगा रहे दम, जानें कितने बजे से करेंगे वोटिंग