लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024: 'एक झटके में गरीबी मिटाने' का वादा करने के लिए पीएम मोदी ने राहुल गांधी को कहा-'शाही जादूगर'

By रुस्तम राणा | Updated: April 14, 2024 16:27 IST

वायनाड के सांसद को 'शाही जादूगर' कहते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के 'शहजादे' ने अभी कुछ ऐसी घोषणा की है जिसे सुनकर आप हंस पड़ेंगे। कांग्रेस के 'शहजादे' ने ऐलान किया है कि वह एक झटके में देश से गरीबी मिटा देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर ऐसी घोषणाएं करने के लिए निशाना साधाप्रधानमंत्री ने कहा- कांग्रेस के 'शहजादे' ने अभी कुछ ऐसी घोषणा की है जिसे सुनकर आप हंस पड़ेंगेउन्होंने कहा, देश सोच रहा है कि इतने सालों तक ये "शाही जादूगर" कहां छिपा रहा, जो 'एक झटके में' गरीबी मिटा सकता है

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर ऐसी घोषणाएं करने के लिए निशाना साधा, जो उन्हें खुद समझ में नहीं आ रही हैं। वायनाड के सांसद को 'शाही जादूगर' कहते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के 'शहजादे' ने अभी कुछ ऐसी घोषणा की है जिसे सुनकर आप हंस पड़ेंगे। कांग्रेस के 'शहजादे' ने ऐलान किया है कि वह एक झटके में देश से गरीबी मिटा देंगे। इस बयान ने पूरे देश को हैरान कर दिया है। देश सोच रहा है कि इतने सालों तक ये "शाही जादूगर" कहां छिपा रहा, जो 'एक झटके में' गरीबी मिटा सकता है।

अंबेडकर जयंती पर प्रधानमंत्री ने रविवार को कहा कि कांग्रेस ने हमेशा डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का अपमान किया, लेकिन उनकी सरकार ने उनका सम्मान किया है। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने कभी भी आदिवासियों के योगदान को मान्यता नहीं दी, लेकिन भाजपा सरकार ने उन्हें सम्मानित किया है। 

भारत के संविधान निर्माता की जयंती पर मोदी ने कहा, "कांग्रेस ने हमेशा डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का अपमान किया, हमने उनका सम्मान किया है।" उन्होंने देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर द्रौपदी मुर्मू के चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान के कारण एक आदिवासी महिला भारत की राष्ट्रपति बनीं। मोदी ने विपक्षी दल पर निशाना साधते हुए कहा, ''कांग्रेस कह रही है कि अगर मैं तीसरी बार प्रधानमंत्री बना तो देश में आग लग जाएगी।’’ 

उन्होंने कहा, ''(विपक्षी) इंडी गठबंधन (‘इंडिया) यह तय करने में असमर्थ है कि देश को किस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।'' प्रधानमंत्री ने कहा, ''फिर एक बार, मोदी सरकार'' का नारा पूरे देश में गूंज रहा है।’’ उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ के एक घटक ने अपने घोषणापत्र में परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन का वादा किया है। 

मोदी ने कहा, "हमारे देश की रक्षा के लिए हमारे पास परमाणु हथियार होने चाहिए, जो इससे इतर बात कर रहे हैं, भारत की रक्षा नहीं कर सकते।" प्रधानमंत्री ने सभा में कहा, "मोदी का कोई सपना नहीं है, आपके सपने ही मेरा मिशन हैं।" उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासी प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के मौके 2025 को 'जनजाति गौरव दिवस' के रूप में मनाएगी।

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीलोकसभा चुनाव 2024राहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल