लाइव न्यूज़ :

Naveen Jaihind On Swati Maliwal: 'स्वाति की जान खतरे में है, अरविंद केजरीवाल पर एफआईआर होनी चाहिए', स्वाति के पूर्व पति ने कहा

By धीरज मिश्रा | Updated: May 15, 2024 12:29 IST

Naveen Jaihind On Swati Maliwal: नवीन ने कहा कि स्वाति की जान को खतरा है, उसे डराया गया है धमकाया गया है। अन्यथा कोई भी इस तरह पुलिस को फोन नहीं करेगा या पुलिस स्टेशन से वापस नहीं आएगा।

Open in App
ठळक मुद्देस्वाति मारपीट मामले में नवीन जयहिंद ने कहा, अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिएनवीन ने कहा कि स्वाति की जान को खतरा है, उसे डराया गया है धमकाया गया हैनवीन ने कहा, यह सिर्फ मेरी पूर्व पत्नी का मामला नहीं है

Naveen Jaihind On Swati Maliwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आप राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में अब उनके पूर्व पति का बयान सामने आया है। स्वाति के पूर्व पति नवीन जयहिंद ने कहा कि स्वाति के साथ जो सीएम आवास पर हुआ। इस मामले में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। क्योंकि यह उनके घर पर हुआ। नवीन ने कहा कि स्वाति की जान को खतरा है, उसे डराया गया है धमकाया गया है।

अन्यथा कोई भी इस तरह पुलिस को फोन नहीं करेगा या पुलिस स्टेशन से वापस नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मेरी पूर्व पत्नी का मामला नहीं है। यह मेरा व्यक्तिगत मामला नहीं है, मेरा मामला होगा तो हम अपने तरीके से इसे हेंडल कर लेंगे। उन्होंने कहा कि स्वाति ने महिलाओं की आवाज को बुलंद करने का काम किया है। लेकिन, आज उसे डराया जा रहा है। मैं चाहता हूं कि इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग एक्शन ले। उन्होंने आगे कहा कि स्वाति को सामने आना चाहिए और दुनिया को बताना चाहिए। अगर मेरी मदद मांगी जाएगी तो मैं जरूर मदद करूंगा। लोग तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मुझसे बेहतर उन्हें कोई नहीं जानता। नवीन ने कहा कि आप उसे सीएम हाउस कहते हैं, वह वास्तव में गटर हाउस है।

संजय सिंह पर भी निशाना

स्वाति के पूर्व पति नवीन जयहिंद ने कहा कि संजय सिंह अरविंद केजरीवाल का तोता है। सिंह को पता था कि ऐसी घटना होगी, उन्हें पता था क्या हुआ था। नवीन ने कहा कि संजय सिंह कैसे राज्यसभा सांसद बना है मुझे सबकुछ पता है। उन्होंने कहा कि संजय सिंह स्वाति को अपनी छोटी बहन बुलाते थे। लेकिन, वह इस मामले में चुप हैं। संजय सिंह ने बीते दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया था कि सीएम के पूर्व पीए विभव कुमार ने आप राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी की।

टॅग्स :स्वाति मालीवालसंजय सिंहAam Aadmi Partyआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवालदिल्लीदिल्ली पुलिसdelhi police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी