लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन को 'शून्य' सीटें मिलेंगी, जनता ने उन्हें खारिज कर दिया है", डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 15, 2024 12:11 IST

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सूबे में सपा-कांग्रेस गठबंधन को फेल बताते हुए कहा कि प्रदेश के लोगों ने दोनों दलों के गठजोड़ को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सूबे में सपा-कांग्रेस गठबंधन को पूरी तरह से फेल बतायाब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश के लोगों ने दोनों दलों के गठजोड़ को पूरी तरह से खारिज कर दिया हैउन्होंने कहा कि यूपी में कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के गठबंधन को शून्य सीटें मिलने जा रही हैं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सूबे में सपा-कांग्रेस गठबंधन को फेल बताते हुए कहा कि प्रदेश के लोगों ने दोनों दलों के गठजोड़ को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उन्होंने दोनों दलों में यूपी की जनता का कोई भरोसा नहीं है, इस कारण उन्हें यहां पर लोकसभा चुनाव में शून्य सीटें मिलेंगी।

पाठक ने एएनआई को बताया, "कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के गठबंधन को शून्य सीटें मिलने जा रही हैं। अखिलेश यादव और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे यहां पर कुछ नहीं कर पाएंगे। राज्य की जनता ने उन्हें पूरी तरह से खारिज कर दिया है।"

उपमुख्यमंत्री पाठक ने कहा, "पिछली सरकार की अराजकता आज भी लोगों के दिलों में सिहरन पैदा कर देती है। लोगों ने कांग्रेस पार्टी की भ्रष्ट नीतियों को खारिज कर दिया है। कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में एक भी सीट नहीं मिलेगी।"

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेरोजगारी, महंगाई और उनकी नीतियों जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ने की "चुनौती" दी है। उन्होंने मंगलवार को अमेठी में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ''मैं प्रधानमंत्री को चुनौती देती हूं कि एक चुनाव बेरोजगारी, महंगाई और अपनी नीतियों पर लड़ें। एक बार जनता को बताएं कि आपने गरीबों के लिए, मजदूरों के लिए, आम आदमी के लिए क्या किया है। वह कुछ नहीं बता सकते हैं क्योंकि उन्होंने कुछ नहीं किया है।"

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं। सीट बंटवारे के समझौते के अनुसार कांग्रेस सूबे की 17 सीटों पर और समाजवादी पार्टी 63 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

उत्तर प्रदेश में 20 मई को लोकसभा चुनाव का पांचवां चरण होगा। जिसमें झांसी, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, कैसरगंज, जालौन, हमीरपुर, बांदा, फ़तेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद और मोहनलालगंज में वोट डाले जाएंगे।

साल 2019 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में एसपी-बीएसपी 'महागठबंधन' के गणित को उलट-पलट कर बीजेपी और उसकी सहयोगी अपना दल (एस) ने 80 लोकसभा सीटों में से 64 पर जीत हासिल की थी। वहीं अखिलेश यादव की सपा और मायावती की बसपा के खाते में केवल 15 सीटें ही आयी थीं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४Brajesh Pathakसमाजवादी पार्टीकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो