लाइव न्यूज़ :

Himachal Lok Sabha Elections-Assembly bypoll 2024: 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी, लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में करेंगे प्रचार, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 15, 2024 12:14 IST

Himachal Lok Sabha Elections-Assembly bypoll 2024: लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल होंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देHimachal Lok Sabha Elections-Assembly bypoll 2024: भाजपा ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की।Himachal Lok Sabha Elections-Assembly bypoll 2024:  हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नाम भी शामिल हैं।Himachal Lok Sabha Elections-Assembly bypoll 2024: भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर को भी स्टार प्रचारक के रूप में नामित किया गया है।

Himachal Lok Sabha Elections-Assembly bypoll 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिमाचल प्रदेश में एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल होंगे।

भाजपा ने मंगलवार को अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इस सूची में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, ​​नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, हरदीप सिंह पुरी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नाम भी शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर को भी स्टार प्रचारक के रूप में नामित किया गया है। इसके अलावा मंडी से भाजपा की उम्मीदवार कंगना रनौत, शिमला से उम्मीदवार सुरेश कश्यप और कांगड़ा से उम्मीदवार राजीव भारद्वाज भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार और जयराम ठाकुर भी भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। हाल ही में निर्वाचित राज्यसभा सदस्य और पूर्व कांग्रेस नेता हर्ष महाजन को भी भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024उपचुनावहिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४नरेंद्र मोदीअनुराग ठाकुरजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज