लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi In Agra: 'जब तक मोदी जिंदा है, पाप करने से पहले आपको मोदी से निपटना पड़ेगा', आगरा में बोले मोदी

By धीरज मिश्रा | Updated: April 25, 2024 14:44 IST

Narendra Modi In Agra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के आगरा में थे। यहां पीएम मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम ने कहा, हमारा संकल्प है, जो भ्रष्टाचारी है, उनकी जांच होगी, जिन्होंने गरीबों को लूटा है, वो लूट का पैसा गरीबों को मिलेगाकांग्रेस के लोग कहते हैं कि आपकी सबकी संपत्ति की जांच होगी कांग्रेस के शहजादे की एक्सरे मशीन अब बहनों-बेटियों की अलमारी में और लॉकर में पहुंचेगी

Narendra Modi In Agra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के आगरा में थे। यहां पीएम मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन वाले कान खोलकर सुन लें कि जब तक मोदी जिंदा है, ऐसा कोई भी पाप करने से पहले आपको मोदी से निपटना पड़ेगा। हमारा संकल्प है, जो भ्रष्टाचारी है, उनकी जांच होगी, जिन्होंने गरीबों को लूटा है, वो लूट का पैसा गरीबों को मिलेगा।

पीएम ने कहा कि अब कांग्रेस और इंडी गठबंधन वालों का नया प्लान सामने आया है। कांग्रेस के लोग कहते हैं कि आपकी सबकी संपत्ति की जांच होगी। कांग्रेस के शहजादे की एक्सरे मशीन अब बहनों-बेटियों की अलमारी में और लॉकर में पहुंचेगी। आपने थोड़ा बहुत जेवर-गहने जो रखे होंगे, ये सपा-कांग्रेस की सरकार आई, तो उसपर डाका डालेगी, कब्जा करेगी।

पीएम ने कहा कि ये उनके बड़े बड़े दिग्गज और खुद शहजादे कह रहे हैं। उत्तर प्रदेश में जो 2 लड़कों में दोस्ती है, इसका आधार भी ये तुष्टिकरण की राजनीति ही है। दोनों मिलकर भाषण में तो ओबीसी-ओबीसी करते हैं और पिछले दरवाजे से ओबीसी का हक छीनकर अपने वोटबैंक को मजबूत करने के लिए देना चाहते हैं।अब कांग्रेस ने ठान लिया है कि वो धर्म के आधार पर रिजर्वेशन लाकर रहेगी।

इसके लिए कांग्रेस ने तरीका निकाला है कि 27 फीसदी का ओबीसी का जो कोटा है, उसमें से कुछ चोरी कर लिया जाए, छीन लिया जाए और धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया जाए। देश का संविधान, देश की अदालतें कांग्रेस को ऐसा करने से बार-बार मना कर चुकी है, उनकी हर बात को देश की न्यायपालिका ने ठुकरा दिया है। इसलिए अब कांग्रेस ने पिछले दरवाजे से खेल खेलना शुरू किया है। कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है, जो आए दिन बाबा साहेब का अपमान करती है, संविधान का अपमान करती है और सामाजिक न्याय की तो धज्जियां उड़ा देती है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीआगराउत्तर प्रदेशBJPयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह