लाइव न्यूज़ :

सचिन वाझे के सहयोगी रहे पुलिस अधिकारी रियाज काजी 23 तक न्यायिक हिरासत में, जानें मामला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 16, 2021 19:54 IST

मुंबई की एक अदालत ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के बाहर विस्फोटक सामग्री से भरी एसयूवी मिलने और इसके बाद ठाणे के कारोबारी मनसुख हिरन की मौत होने के मामले में पुलिस अधिकारी रियाज काजी को 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

Open in App
ठळक मुद्देसहायक पुलिस निरीक्षक काजी को 11 अप्रैल को गिरफ्तार किया था.आरोपियों ने सीपीयू और डीवीआर जैसे सबूत नष्ट करने शुरू कर दिए थे.पूर्व पुलिसकर्मी विनायक शिंदे और क्रिकेट सटोरिए नरेश गोर को भी गिरफ्तार किया था.

मुंबईः  मुंबई की एक अदालत ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारी रियाज काजी को 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

 

उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के बाहर विस्फोटक सामग्री के साथ र्स्कोपियो मिलने और इसके बाद ठाणे के कारोबारी मनसुख हिरेन की मौत होने के मामले में एनआईए ने निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाझे के सहयोगी रहे काजी को 11 अप्रैल को गिरफ्तार किया था.

काजी को शुक्रवार तक एनआईए की हिरासत में रखा गया और इसकी अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें एक अवकाशकालीन अदालत में पेश किया गया. एनआईए ने काजी की हिरासत की अवधि बढ़ाए जाने का अनुरोध नहीं किया, जिसके बाद अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया. एनआईए ने आरोप लगाया है कि मुख्य आरोपी वाझे के साथ काजी भी इस मामले में शामिल है.

काजी सबूत नष्ट करने में लिप्त है. जांच एजेंसी ने पहले कहा था कि एनआईए ने 25 फरवरी को विस्फोटक सामग्री रखा हुआ वाहन मिलने के तुरंत बाद एक समानांतर जांच शुरू की थी और उसने पाया कि आरोपियों ने हिरेन को कथित रूप से मार दिया ताकि वह उनके षड्यंत्र का खुलासा न कर पाए. र्स्कोपियो हिरेन की थी.

जांच एजेंसी ने कहा था कि एनआईए को मामला हस्तांतरित किए जाने के बाद से आरोपियों ने सीपीयू और डीवीआर जैसे सबूत नष्ट करने शुरू कर दिए थे. अंबानी के घर के बाहर र्स्कोपियो मिलने के बाद 5 मार्च को ठाणे में हिरेन का शव मिला था.

इस वाहन से विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई थी. एनआईए ने इस मामले की जांच के संबंध में वाझे को 13 मार्च को गिरफ्तार किया था. जांच एजेंसी ने पूर्व पुलिसकर्मी विनायक शिंदे और क्रिकेट सटोरिए नरेश गोर को भी गिरफ्तार किया था. वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. 

टॅग्स :सचिन वाझेमुंबई पुलिसअनिल देशमुखमनसुख हिरनमुकेश अंबानीएनआईएसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारतसीबीआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के ‘सरगना’ रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पुणे से किया अरेस्ट, गिरफ्त में अब तक 7

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज