लाइव न्यूज़ :

Loksabha Election 2024: पांच राज्यों में कांग्रेस-आप में गठजोड़, मिलकर भाजपा को हराएंगे!

By धीरज मिश्रा | Published: February 24, 2024 11:46 AM

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने ऐलान कर दिया है कि वह साथ मिलकर पांच राज्यों में चुनाव लड़ेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब में आप-कांग्रेस अकेले-अकेले लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 4 पर आप 3 पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव गोवा की दो लोकसभा सीट भी आप ने कांग्रेस को दी

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने ऐलान कर दिया है कि वह साथ मिलकर पांच राज्यों में चुनाव लड़ेंगे। आप और कांग्रेस के बीच गठजोड़ हो गया है। दोनों पार्टी के शीर्ष नेताओं ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर इस बात की जानकारी दी है। कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा गुजरात में 26 लोकसभा सीटें हैं।

कांग्रेस 24 पर चुनाव लड़ेगी। 2 सीट (भरूच और भावनगर) पर आप के उम्मीदवार होंगे। गोवा में यह तय हुआ कि कांग्रेस दोनों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें हैं। कांग्रेस 9 सीट पर चुनाव लड़ेगी, 1 सीट-कुरुक्षेत्र पर आप के उम्मीदवार होंगे।

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पर लंबी चर्चा के बाद अंत में यह निर्णय लिया गया कि कांग्रेस का उम्मीदवार वहां से चुनाव लड़ेगा। दिल्ली लोकसभा में 7 लोकसभा सीटें हैं। आप 4 पर चुनाव लड़ेगी- नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली। कांग्रेस 3 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस चांदनी चौक, उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम पर चुनाव लड़ेगी।

पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर अकेले लड़ेंगे चुनाव

दिल्ली में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आप के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा कि पंजाब में लोकसभा चुनाव आप और कांग्रेस अकेले लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने खुद से तय किया है कि 13 लोकसभा सीटों पर आप और कांग्रेस अपने अपने उम्मीदवार खड़ा करेंगी।

मालूम हो कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कई मंचों से पहले ही यह ऐलान कर दिया था कि पंजाब में कांग्रेस के साथ किसी भी कीमत पर गठबंधन नहीं होगा। मान ने कहा था कि पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेंगे। दिल्ली में आयोजित हुई प्रेस वार्ता में संदीप पाठक ने इस पर मुहर लगा दी है।

टॅग्स :भारतकांग्रेसCongress Bhawanआम आदमी पार्टीसंदीप दीक्षितआतिशी मार्लेनाअरविंद केजरीवालराहुल गांधीArvind KejriwalRahul CongressRahul Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPrayagraj Lok Sabha Seat: प्रयागराज में हो रही विरासत की जंग, कौन जीतेगा यह तय करेंगे जमुना पार के 84 गांव?

भारतSwati Maliwal Rajya Sabha Seat: 'मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चाहे दुनिया की कोई शक्ति लग जाए', स्वाति मालीवाल ने की घोषणा

भारतWATCH: राहुल गांधी ने कन्हैया कुमार के साथ की दिल्ली मेट्रो की यात्रा, यात्रियों के साथ बातचीत की, देखें तस्वीरें

भारतSwati Maliwal Assault Case: 'घर में चीर हरण हुआ, चरित्र हरण मेरा रोज़ चलाया जा रहा है', भावुक हुई स्वाति मालीवाल ने कहा

भारतSwati Maliwal First Interview: 'प्यार से मांगते तो मैं जान दे देती, राज्यसभा सीट तो बहुत छोटी चीज है', सीएम आवास पर हुई मारपीट के बाद बोलीं स्वाति मालीवाल

भारत अधिक खबरें

भारतPune Porsche Accident: आरोपी नाबालिग के पिता का दावा- दुर्घटना के समय परिवार का ड्राइवर चला रहा था कार

भारतझारखंड: चंपई सोरेन सरकार की बढ़ी मुश्किलें, ED ने दो अन्य मंत्रियों को भी पूछताछ के लिए किया तलब, हो सकते हैं गिरफ्तार

भारतChhattisgarh: सुरक्षाबलों और पुलिस के ज्वॉइन ऑपरेशन में हुई गोलीबारी में 7 माओवादी ढेर, हथियार भी जब्त किए गए

भारतSaran Seat Violence: राजद उम्मीदवार रोहिणी आचार्य की मुश्किलें बढ़ीं, पूर्व सीएम राबड़ी देवी के बॉडीगार्ड को लेकर घूमने का मामला, जांच शुरू

भारतBihar Phase 6 Polls 2024: 25 मई को मतदान, 8 सीट और 86 प्रत्याशी, छठे चरण में 2 बाहुबलियों की पत्नी और एक बाहुबली लगा रहे दम, जानें कितने बजे से करेंगे वोटिंग