लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "असम कांग्रेस में कोई हिंदू नहीं बचेगा, कई नेता भाजपा में होंगे शामिल", हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: March 31, 2024 7:19 AM

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 2026 तक असम कांग्रेस में हिंदू नहीं रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देहिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि यह जान लीजिए 2026 तक असम कांग्रेस में हिंदू नहीं रहेंगेसीएम सरमा ने कहा कि ...और 2032 तक लगभग सभी मुस्लिम कांग्रेस छोड़ देंगे गौरव गोगोई के करीबी भाजपा में शामिल हो गये क्योंकि उन्हें पता है कांग्रेस हार रही है

गुवाहाटी: देश में लोकसभा चुनाव से पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 2026 तक असमकांग्रेस में हिंदू नहीं रहेंगे।

उन्होंने कहा, ''2026 तक असम कांग्रेस में कोई हिंदू नहीं रहेगा और 2032 तक लगभग सभी मुस्लिम कांग्रेस छोड़ देंगे। हम महानगर बीजेपी के रूप में राजीव भवन में एक शाखा खोलेंगे। कई कांग्रेस नेता कल बीजेपी में शामिल होंगे।''

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार असम के मुख्यमंत्री का बयान तब दिया गया जब उन्होंने शनिवार को गुवाहाटी में राज्य भाजपा मुख्यालय का दौरा किया और लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया।

सीएम सरमा ने कहा, "गुवाहाटी में राज्य भाजपा मुख्यालय में 126 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों की एक बैठक हुई। कांग्रेस के तीन सदस्य शनिवार को भाजपा में शामिल हुए। अन्य रविवार को भाजपा में शामिल होंगे। मैं 1 अप्रैल को साइकिल रैली के साथ माजुली जाऊंगा और वहां मेरा चुनाव अभियान शुरू होगा।"

राज्य में मुस्लिम समाज के कल्याण के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं उनके समाज में सुधार के लिए काम करने की कोशिश कर रहा हूं। कई मुस्लिम युवा मेरा समर्थन कर रहे हैं, जैसा कि आप फेसबुक पर देख सकते हैं और वे सभी इसका स्वागत करते हैं। उनमें कोई भी सुधारों का विरोध नहीं कर रहा है।"

वहीं, जोरहाट संसदीय क्षेत्र के बारे में बात करते हुए असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी जोरहाट सीट जीतेगी। उन्होंने कहा, ''एक वर्ग मेरे खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत अलग है।''

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई के दो दाएं और बाएं हाथ कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में क्यों शामिल हो गए क्योंकि वे जानते हैं कि उनके पास जीतने का कोई मौका नहीं है।"

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल लोगों के अधीन हैं और राजनीतिक दलों को उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। सीएम ने कहा, "भाजपा राज्य के 126 विधानसभा क्षेत्रों में से 105 पर बढ़त बनाएगी। मुझे पूरा विश्वास है कि लोग सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के लिए हमें वोट देंगे।"

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024हेमंत विश्व शर्माअसमकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar Politics News: जिस तरह सूरज का उगना तय वैसे ही नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना तय..., भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने दावा किया

भारतAmit Shah On Rahul Gandhi: 'राहुल गांधी थाईलैंड छुट्टी पर जाते हैं, मोदी सीमा पर दिवाली मनाते हैं', मधुबनी में बोले अमित शाह

भारत'4 जून के बाद इंडी अलायंस टूट के बिखर जाएगा खटाखट खटाखट', पीएम मोदी ने राहुल गांधी की वायरल स्पीच पर कसा तंज

भारतदिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में लगी आग, घटना का वीडियो आया सामने

भारतSaran Seat 2024: राजीव प्रताप रूडी के सामने लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य, 2014-2019 में बीजेपी ने दी मात, 2024 में प्रतिष्ठा दांव पर, जानें क्या कहते हैं लोग...

भारत अधिक खबरें

भारत'अरविंद केजरीवाल के सहयोगी ने मुझे थप्पड़ मारा, लात मारी': स्वाति मालीवाल ने मामले में चुप्पी तोड़ते हुए लगाए आरोप

भारतGhatkopar hoarding collapse: मुंबई पुलिस ने बिलबोर्ड मालिक भावेश भिंडे को किया गिरफ्तार

भारतMaharashtra LS Polls 2024: नासिक में चुनाव आयोग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सामान की जांच की

भारतSwati Maliwal assault case: मारपीट की घटना को लेकर स्वाति मालीवाल ने पुलिस में की शिकायत, रिकॉर्ड कराए अपने बयान

भारतWeather Alert: 5 दिन रहे सतर्क, उत्तर-पश्चिम भारत में लू को लेकर अलर्ट, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में दिखेगा असर, तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा, जानिए अपने शहर का हाल