लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "कांग्रेस का मंत्र है- 'जिंदगी के साथ भी लूट, जिंदगी के बाद भी लूट', इसे संविधान से नफरत है", नरेंद्र मोदी का मुख्य विपक्षी दल पर हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: April 25, 2024 7:01 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस देश के संविधान से नफरत करती है, भारत की पहचान से नफरत करती है।

Open in App
ठळक मुद्देनरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस देश के संविधान से नफरत करती हैपीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस जनता की संपत्ति छीनना चाहती हैकांग्रेस का एक ही मंत्र है, जिंदगी के साथ भी लूट, जिंदगी के बाद भी लूट

सागर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते बुधवार को मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस देश के संविधान से नफरत करती है, भारत की पहचान से नफरत करती है और एससी, एसटी और ओबीसी के कोटा में कटौती करने और धर्म के आधार पर आरक्षण लागू करने की तैयारी कर रही है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मध्य प्रदेश के सागर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर "विरासत" का छिपा हुआ एजेंडा चलाने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस जनता की संपत्ति छीनना चाहती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस धर्म आधारित आरक्षण देकर संविधान के खिलाफ काम कर रही है। पीएम मोदी ने कहा, "आज कांग्रेस का ऐसा सच सामने आया है, जिसने देशवासियों को हैरान कर दिया है। हमारा संविधान स्पष्ट रूप से धर्म के आधार पर आरक्षण पर रोक लगाता है। बीआर अंबेडकर खुद इसके खिलाफ थे लेकिन कांग्रेस ने एक खतरनाक संकल्प लिया है और इसे पूरा करने के लिए वे लगातार लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं और अपना खेल खेल रही है।"

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "कांग्रेस ने 2004 में आंध्र प्रदेश में धर्म के आधार पर आरक्षण दिया था। 2009 और 2014 के चुनावों के लिए अपने घोषणापत्र में उसने धर्म के आधार पर आरक्षण का वादा किया। कांग्रेस एससी, एसटी के कोटा में कटौती करने की तैयारी कर रही है। ओबीसी और धर्म के आधार पर आरक्षण लागू करने की मंशा रखती है।“

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलने के लिए एलआईसी नारे का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "'कांग्रेस का मंत्र है-कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी लूट, जिंदगी के बाद भी लूट। कांग्रेस को देश के संविधान से नफरत है। उन्हें भारत की पहचान से नफरत है और इसलिए वे उन सभी योजनाओं पर काम कर रहे हैं, जो देश और इसके को कमजोर करती हैं। कांग्रेस ने कहा कि भगवान राम कल्पनाशील व्यक्ति हैं, उन्होंने 'प्राण प्रतिष्ठा' के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया था।''

नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस माता-पिता से मिली विरासत पर टैक्स लगाना चाहती है। पीएम ने कहा, "कांग्रेस ने अब एक और रहस्योद्घाटन किया है। उनका छिपा हुआ एजेंडा सामने आ गया है। कांग्रेस कहती है कि वह 'विरासत कर' लगाएगी। कांग्रेस कहती है कि वह माता-पिता से प्राप्त विरासत पर भी कर लगाएगी। कांग्रेस आपका लगभग आधा हिस्सा छीन लेगी। 'जो संपत्ति आपने अपनी मेहनत से जमा की है और उसे अपने बच्चों को देना चाहते हैं, कांग्रेस उस पर टैक्स लगाएगी।''

उन्होंने कहा, "कांग्रेस आपकी संपत्ति छीनना चाहती है। जैसा कि उनके नेता कह रहे हैं, वे एक्स-रे करेंगे और देखेंगे कि आपके लॉकर और घर में क्या है। चाहे वह आभूषण हों या महिलाओं के 'मंगलसूत्र', कांग्रेस सभी की खोज करेगी। यदि आपके पास दो घर हैं, एक शहर में और दूसरा गांव में, तो कांग्रेस एक ले लेगी यदि आपके पास दो कारें हैं, तो वे एक ले लेंगे। वे आपसे ये सब चीजें छीनकर अपने 'वोट बैंक' को देना चाहते हैं।"

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४नरेंद्र मोदीकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतModi In Darbhanga: 'लालू यादव ने गोधरा ट्रेन जलाने के आरोपियों को बचाने की कोशिश की', दरभंगा रैली में बोले पीएम मोदी

भारतLok Sabha Elections: अयोध्या में रोड शो कर माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, रामलला के दर्शन भी करेंगे, संबोधन में राम मंदिर रहेगा केंद्र बिंदु

भारतRajgarh Lok Sabha Seat: दिग्विजय सिंह को घेरने के लिए भाजपा का चक्रव्यू, न मोदी की गारंटी न कांग्रेस का वचन, राजगढ़ के रण में दिग्गी राजा ही मुद्दा

भारतBihar LS polls 2024: 7870591 लाख रुपए जब्त, शराबबंदी के बाद भी शराब की तस्करी जारी, यहां देखें रोचक आंकड़े

ज़रा हटकेVIDEO: महिला ने अश्लील डांस वीडियो में मोदी और नीतीश का उड़ाया मजाक, भाजपा ने महिला आयोग से कार्रवाई की मांग की

भारत अधिक खबरें

भारतIAF Convoy Attack: पुंछ में आतंकवादियों द्वारा भारतीय वायु सेना के काफिले पर हमले में 1 जवान शहीद, 4 घायल

भारतIAF convoy attack: पुंछ में आतंकवादियों द्वारा दो सुरक्षा वाहनों पर की गई गोलीबारी में 5 सैनिक घायल

भारतPrajwal Revanna case: बेंगलुरु कोर्ट ने 'यौन शोषण' मामले में प्रज्वल रेवन्ना की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

भारतCBSE Results 2024: कब, कहां और कैसे देख पाएंगे अपने रिजल्ट, यहां मिलेगी मार्कशीट, पढ़ें पूरा अपडेट

भारतArunachal Pradesh Assembly Elections 2024: अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा की 60 सीट, बहुमत के लिए कितने विधायक की जरूरत, भाजपा पहले ही जीत चुकी 10 सीट!