लाइव न्यूज़ :

भारतीय सेना ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की खबरों का किया खंडन किया, कहा- LOC पर घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम

By रुस्तम राणा | Updated: August 22, 2023 14:01 IST

सेना के अनुसार, दोनों आतंकवादियों को मार गिराया गया है, जबकि वह एक एके-47 राइफल, दो मैगजीन, 30 राउंड गोला-बारूद और दो हथगोले बरामद करने में सफल रही।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय सेना ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक करने की मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया हैकहा- एलओसी के पास बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तान की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गयासेना के अनुसार, घुसपैठ की कोशिश कर रहे दोनों आतंकवादियों को मार गिराया गया है

नई दिल्ली:भारतीय सेना ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक करने की मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया है, लेकिन कहा है कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तान की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया।

भारतीय सेना ने सोमवार को कहा कि सैनिकों ने दो आतंकवादियों का पता लगाया जो बालाकोट सेक्टर के हमीरपुर इलाके में खराब मौसम, घने कोहरे, घने पत्ते और ऊबड़-खाबड़ जमीन का इस्तेमाल करते हुए एलओसी पार कर भारतीय सीमा में आने की कोशिश कर रहे थे।

सेना के अनुसार, घुसपैठ की कोशिश कर रहे दोनों आतंकवादियों को मार गिराया गया है, जबकि वह एक एके-47 राइफल, दो मैगजीन, 30 राउंड गोला-बारूद और दो हथगोले बरामद करने में सफल रही।

भारतीय सेना की ओर से कहा गया, “कई खुफिया एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस से प्राप्त खुफिया इनपुट से पता चला कि बालाकोट सेक्टर के सामने से नियंत्रण रेखा पार करने की प्रतीक्षा कर रहे आतंकवादियों की मौजूदगी है। इन सूचनाओं के आधार पर अपने निगरानी ग्रिड को अत्यधिक अलर्ट पर रखा गया था और उपयुक्त स्थान पर कई घात लगाकर हमला किया गया।'' 

इससे पहले एक अखबार की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में एक और सर्जिकल स्ट्राइक की और चार आतंकी लॉन्च पैड को नष्ट कर दिया, इसके बाद सेना ने एक बयान जारी कर इस रिपोर्ट का खंडन किया।

आपको बता  दें कि 18 सितंबर को कश्मीर के उरी में एक सैन्य अड्डे पर पाकिस्तानी आतंकवादियों के हमले के जवाब में, सितंबर 2016 में, भारतीय सेना ने पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक की थी, जिसमें कई आतंकी लॉन्च पैड नष्ट किए गए थे। उरी में हुए आतंकी हमले में 19 भारतीय जवान शहीद हो गए थे।  

टॅग्स :भारतीय सेनाआतंकवादीएलओसीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल