लाइव न्यूज़ :

शॉट परफ्यूम के विवादित विज्ञापन को सरकार ने किया निलंबित, DCW ने बताया बलात्कार को बढ़ावा देने वाला

By रुस्तम राणा | Updated: June 4, 2022 17:10 IST

एएनआई के अनुसार, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने विज्ञापन को निलंबित करने का आदेश दिया और विज्ञापन कोड के अनुसार जांच चल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय ने विज्ञापन को किया निलंबित DCW की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने विज्ञापन पर जताई कड़ी आपत्तिविवादित विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का दिख रहा है गुस्सा

नई दिल्ली: बॉडी स्प्रे ब्रैंड लेयर के शॉट डियो से जुड़े दो विज्ञापनों पर हुए विवाद के बाद दिल्ली महिला आयोग  की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी इस पर आपत्ति जताई। सोशल मीडिया ट्विटर पर एड को लेकर कंपनी को लताड़ा जा रहा है। लोग इसे अत्यधिक आपत्तिजनक और बलात्कार संस्कृति का प्रचार करने वाला बता रहे हैं। आपत्तिजनक विज्ञापन को भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय ने निलंबित कर दिया है और इसे हटाने का आदेश दिया है।  

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने विज्ञापन को लेकर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर मामले में कार्रवाई की मांग की और दिल्ली पुलिस को नोटिस भी जारी किया। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने विज्ञापन को निलंबित करने का आदेश दिया और विज्ञापन कोड के अनुसार जांच चल रही है।

बॉडी स्प्रे शॉट के एक एड में दिखाया गया कि एक कमरे में तीन लड़के आते हैं। उस कमरे में एक लड़का एक लड़की के साथ पहले से ही बैठा रहता है। वे दोनों एक बेड पर बैठे हुए हैं। तीनों लड़के जब कमरे में आते हैं, तो लड़की सहम जाती है। उन तीनों में से एक लड़का कमरे में मौजूद लड़के से पूछता है कि शॉट तो मारा होगा। इस बात से वहां मौजूद लड़की सहम जाती है। तब लड़का जवाब देता है कि हां मारा है। इसके बाद वे लड़के कहते हैं कि अब हमारी बारी है। यहां लड़के बॉडी स्प्रे शॉट की बात करते हैं।

लेयर के शॉट बॉडी स्प्रे के दूसरे विज्ञापन में चार लड़के एक स्टोर में दिखाई देते हैं। वे स्टोर में उस जगह जाते हैं, जहां परफ्यूम रखे होते हैं। वहां, पहले से एक लड़की मौजूदा होती है। साथ ही शॉट की एक शीशी भी रखी होती है। तभी लड़के बात करते हैं कि हम चार है और यहां सिर्फ एक है, तो शॉट कौन लेगा। तभी लड़की पीछे मुड़ती है और वह उन लोगों की बातों से डरी हुई दिखाई देती है। लड़की को लगता है कि वे लोग उसके बारे में बात कर रहे है। 

टॅग्स :दिल्ली महिला आयोगस्वाति मालीवालInformation and Broadcasting Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलेखक-गीतकार प्रसून जोशी को प्रसार भारती का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

भारतराघव चड्ढा के दावों के कुछ घंटों बाद स्वाति मालीवाल ने भी छोड़ी AAP, अरविंद केजरीवाल के घर पर 'हमले' को याद किया

भारतULLU, ALTBalaji समेत 25 ऐप्स और वेबसाइट्स बैन, अश्लील कंटेंट दिखाने पर सरकार ने लिया एक्शन

भारत'कुर्सी के लिए कभी कभी दिल्ली का बेटा, कभी हरियाणा का लाल, अब पंजाब दा पुत्तर': स्वाति मालीवाल का केजरीवाल पर तंज

भारतदिल्ली से AAP को उखाड़ फेंकने में गेम चेंजर साबित हुईं स्वाति मालीवाल! देखें ऑनलाइन रिएक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?