लाइव न्यूज़ :

DefExpo 2020: भारत और रूस की रक्षा कंपनियों के बीच 14 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

By भाषा | Updated: February 7, 2020 07:29 IST

संबंधित समझौतों पर हस्ताक्षर डिफेंस एक्सपो के दूसरे दिन किए गए। सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया कि डिफेंस एक्सपो में गुरुवार को पांचवें भारत-रूस सैन्य उद्योग सम्मेलन में कुल 14 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

Open in App
ठळक मुद्देरूस और भारत की रक्षा कंपनियों के बीच अस्त्र तथा सैन्य प्रणालियों के कलपुर्जे बनाने के लिए गुरुवार को 14 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।भारत और रूस के बीच पिछले साल सितंबर में अंतर सरकारी समझौते के ढांचे के तहत इस संबंध में सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर हुए थे।

रूस और भारत की रक्षा कंपनियों के बीच अस्त्र तथा सैन्य प्रणालियों के कलपुर्जे बनाने के लिए गुरुवार को 14 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। भारत और रूस के बीच पिछले साल सितंबर में अंतर सरकारी समझौते के ढांचे के तहत इस संबंध में सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर हुए थे।

संबंधित समझौतों पर हस्ताक्षर डिफेंस एक्सपो के दूसरे दिन किए गए। सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया कि डिफेंस एक्सपो में गुरुवार को पांचवें भारत-रूस सैन्य उद्योग सम्मेलन में कुल 14 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

रक्षा सचिव अजय कुमार ने इस मौके पर कहा कि भारत ने हिन्दुस्तानी और रूसी कम्पनियों के बीच सहयोग को बढ़ाने के लिये अनेक कदम उठाये हैं और वह भारत में रक्षा उपकरणों का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने पर ध्यान दे रहा है।

रूस के उद्योग उपमंत्री ओलेग रायजान्जियेव ने कहा कि रूस आईजीए के दायरे में रहकर सहयोग बढ़ाने में सक्रिय सहभागिता करेगा, साथ ही वह भारत में पुर्जों के निर्माण की सुविधा मुहैया कराने के लिये सभी जरूरी कदम उठाएगा।

भारतीय सशस्त्र बलों को रूस निर्मित सैन्य प्रौद्योगिकी तथा प्रणालियों के कलपुर्जों की आपूर्ति में विलम्ब का सामना करना पड़ रहा है। रूस पिछले करीब छह दशक से भारत को सैन्य उपकरणों की आपूर्ति करने में अग्रणी रहा है। 

टॅग्स :डिफेन्स एक्सपो २०२०इंडियारूस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज