लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: राजद, भाजपा, कांग्रेस और जदयू के साथ होगा खेला!, 'ना खेलब, ना खेले देब' की राह पर निर्दलीय उम्मीदवार, कई सीट पर करेंगे धमाका

By एस पी सिन्हा | Published: April 11, 2024 5:36 PM

Bihar LS polls 2024: काराकाट लोकसभा सीट से भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के चुनाव लडने के ऐलान से एनडीए खेमे में बेचैनी बढ़ गई है क्योंकि इस सीट से एनडीए के प्रत्याशी और राष्ट्रीय लोक मोर्चा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ताल ठोक रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपप्पू यादव बनाम राजद की इस लड़ाई से सबसे ज्यादा फायदा एनडीए को मिल सकता है।सीट पर इंडिया गठबंधन की तरफ से भाकपा माले के राजाराम सिंह चुनाव मैदान में हैं।काराकाट में अब त्रिकोणीय मुकाबला होगा।

Bihar LS polls 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार की सियासी तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती जा रही है। बिहार में ऐसी कई सीटें हैं, जहां निर्दलीय उम्मीदवारों ने खेल बिगाड़ने का मन बना लिया है। इनमें प्रमुख हैं पूर्णिया लोकसभा सीट, काराकाट, महाराजगंज, नवादा आदि प्रमुख हैं। पूर्णिया लोकसभा सीट पर बागी होकर ताल ठोक रहे पप्पू यादव राजद उम्मीदवार बीमा भारती का खेल बिगाड़ सकते हैं। सियासी जानकारों की अगर मानें तो पप्पू यादव की वजह से बीमा भारती की उम्मीदवारी कमजोर पड़ सकती हैं। वहीं, पप्पू यादव बनाम राजद की इस लड़ाई से सबसे ज्यादा फायदा एनडीए को मिल सकता है।

उसी तरह काराकाट लोकसभा सीट से भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के चुनाव लडने के ऐलान से एनडीए खेमे में बेचैनी बढ़ गई है क्योंकि इस सीट से एनडीए के प्रत्याशी और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ताल ठोक रहे हैं। वहीं, इस सीट पर इंडिया गठबंधन की तरफ से भाकपा माले के राजाराम सिंह चुनाव मैदान में हैं।

यानी काराकाट में अब त्रिकोणीय मुकाबला होगा। वहीं, बिहार की नवादा लोकसभा सीट राजद के लिए चुनौती बनती जा रही है क्योंकि दो विधायकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के फैसले के खिलाफ लोकसभा चुनाव में बिगुल फूंक दिया है। दोनों विधायकों ने राजद प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा की बजाए निर्दलीय उम्मीदवार विनोद यादव को समर्थन देने की घोषणा कर चुके हैं।

न सिर्फ इन्होंने अपना समर्थन दिया है बल्कि दिन-रात एक कर उनको जिताने के लिए प्रचार भी कर रहे हैं। निर्दलीय उम्मीदवार विनोद यादव को समर्थन करने वालों में पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी के अलावे रजौली से विधायक प्रकाशवीर और गोविंदपुर से विधायक मोहम्मद कामरान शामिल हैं।

वहीं, भोजपुरी स्टार गुंजन सिंह भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनके लड़ने से भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर को नुकसान उठाना पड सकता है तो विनोद यादव के निर्दलीय चुनाव लड़ने के कारण राजद को खामियाजा उठाना पड़ सकता है। वहीं बिहार के महाराजगंज सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला होना है। भाजपा की तरफ से वर्तमान सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल उम्मीदवार हैं।

वहीं कांग्रेस ने अब तक उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। इस बीच विधान पार्षद सच्चिदानंद राय ने भी निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। सच्चिदानंद राय की इस घोषणा के बाद भाजपा प्रत्याशी जनार्दन सिंह सिग्रीवाल की राह मुश्किल दिख रही है। ऐसे और कई लोकसभा सीटों पर तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती जाएगी, जहां निर्दलीय खेला बिगाड़ सकते हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावकाराकाट लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रपूर्णियाबिहार लोकसभा चुनाव २०२४पप्पू यादवपवन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar Politics News: जिस तरह सूरज का उगना तय वैसे ही नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना तय..., भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने दावा किया

भारतAmit Shah On Rahul Gandhi: 'राहुल गांधी थाईलैंड छुट्टी पर जाते हैं, मोदी सीमा पर दिवाली मनाते हैं', मधुबनी में बोले अमित शाह

भारत'4 जून के बाद इंडी अलायंस टूट के बिखर जाएगा खटाखट खटाखट', पीएम मोदी ने राहुल गांधी की वायरल स्पीच पर कसा तंज

भारतदिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में लगी आग, घटना का वीडियो आया सामने

भारतSaran Seat 2024: राजीव प्रताप रूडी के सामने लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य, 2014-2019 में बीजेपी ने दी मात, 2024 में प्रतिष्ठा दांव पर, जानें क्या कहते हैं लोग...

भारत अधिक खबरें

भारत'अरविंद केजरीवाल के सहयोगी ने मुझे थप्पड़ मारा, लात मारी': स्वाति मालीवाल ने मामले में चुप्पी तोड़ते हुए लगाए आरोप

भारतGhatkopar hoarding collapse: मुंबई पुलिस ने बिलबोर्ड मालिक भावेश भिंडे को किया गिरफ्तार

भारतMaharashtra LS Polls 2024: नासिक में चुनाव आयोग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सामान की जांच की

भारतSwati Maliwal assault case: मारपीट की घटना को लेकर स्वाति मालीवाल ने पुलिस में की शिकायत, रिकॉर्ड कराए अपने बयान

भारतWeather Alert: 5 दिन रहे सतर्क, उत्तर-पश्चिम भारत में लू को लेकर अलर्ट, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में दिखेगा असर, तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा, जानिए अपने शहर का हाल