लाइव न्यूज़ :

बिहार के साथ 54 सीटों पर उपचुनाव, मध्य प्रदेश में कांग्रेस-भाजपा के बीच मूंछ की लड़ाई

By शीलेष शर्मा | Published: October 29, 2020 7:50 PM

मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा ने अपनी पूरी ताक़त झोंक दी है। दरअसल विधायकों के पाला बदलने के कारण राज्य में कमल नाथ सरकार को कुर्सी छोड़नी पड़ी थी, जिसके लिये कांग्रेस ज्योतिरादित्य को खलनायक के रूप में चिन्हित कर चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने ग्वालियर संभाग में सिंधिया को शिकस्त देने के लिये अपनी ताक़त झोंक दी है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री सुनील केदार अपने पार्टी  समर्थकों के साथ ग्वालियर में डेरा डाले हुये हैं।लोगों में इस बात को लेकर नाराज़गी है कि सिंधिया को कांग्रेस ने सब कुछ दिया फ़िर भी उन्होंने पार्टी से दगा किया।

नई दिल्लीः बिहार चुनाव की गूंज में भले ही राज्यों की विधान सभाओं के उप चुनावों का शोर सुनाई न दे रहा हो लेकिन राजनीतिक दलों के लिए यह चुनाव मूंछ का सवाल बने हुये हैं।

देश के विभिन्न 11  राज्यों के  54 विधान सभा सीटों पर हो रहे उप चुनावों में मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा ने अपनी पूरी ताक़त झोंक दी है। दरअसल विधायकों के पाला बदलने के कारण राज्य में कमल नाथ सरकार को कुर्सी छोड़नी पड़ी थी, जिसके लिये कांग्रेस ज्योतिरादित्य को खलनायक के रूप में चिन्हित कर चुकी है।

यही कारण है कि कांग्रेस ने ग्वालियर संभाग में सिंधिया को शिकस्त देने के लिये अपनी ताक़त झोंक दी है। सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार इस क्षेत्र की 9 सीटों के लिये महाराष्ट्र सरकार में मंत्री सुनील केदार अपने पार्टी  समर्थकों के साथ ग्वालियर में डेरा डाले हुये हैं।

सुनील केदार ने दावा किया कि इस संभाग में कांग्रेस सभी सीटों पर सिंधिया को पराजय का स्वाद चखायेगी क्योंकि लोगों में इस बात को लेकर नाराज़गी है कि सिंधिया को कांग्रेस ने सब कुछ दिया फ़िर भी उन्होंने पार्टी से दगा किया। जिन राज्यों में उप चुनाव हो रहे हैं उनमें कर्नाटक में 2, छत्तीसगढ़ में एक, गुजरात में 8, हरियाणा में 1, झारखंड में 2, मणिपुर में 2 , मध्य प्रदेश में 28, नागालैंड में 2, तेलंगाना में एक,ओडिशा में 2, उत्तर प्रदेश में 7 सीटें शामिल हैं।  

मध्य प्रदेश में भोपाल की 2 सीट , मालवा की 5 ,चंबल की 7 ,बुंदेलखंड की 2 ,निमाड़ की 2 और महाकौशल की एक सीट शामिल है। कमलनाथ, दिग्विजय, सचिन पायलट कांग्रेस की जीत के लिये जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं जबकि शिवराज सिंह के सामने जीने -मरने का सवाल खड़ा है नतीजा मुख्यमंत्री शिवराज और सिंधिया अपनी साख बचाने के लिये अपने दल-बल  के साथ कोशिश कर रहे हैं। 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020उपचुनावमध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कमलनाथशिवराज सिंह चौहानगुजरातझारखंड विधानसभा चुनाव 2019कर्नाटकहरियाणाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटICC T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप में लहरा रहा भारतीय डेयरी का परचम, अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के बाद स्कॉटलैंड ने प्रायोजक बनाया

भारतWeather Alert: 5 दिन रहे सतर्क, उत्तर-पश्चिम भारत में लू को लेकर अलर्ट, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में दिखेगा असर, तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा, जानिए अपने शहर का हाल

भारतPoK पर नियंत्रण खोना, 'गलती' या 'कमजोरी', विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कांग्रेस पार्टी पर बोला हमला

भारतLok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चार चरणों में 66.95 प्रतिशत मतदान, निर्वाचन आयोग ने कहा-45.1 करोड़ लोगों ने वोट डाला, देखें फेज दर फेज आंकड़े

भारतJharkhand Lok Sabha Elections 2024: मंत्री आलमगीर आलम अरेस्ट, बैकफुट पर क्यों कांग्रेस, राजद और झामुमो, अभी तीन चरण में 10 सीट पर वोटिंग, क्या होगा समीकरण

भारत अधिक खबरें

भारत'अरविंद केजरीवाल के सहयोगी ने मुझे थप्पड़ मारा, लात मारी': स्वाति मालीवाल ने मामले में चुप्पी तोड़ते हुए लगाए आरोप

भारतGhatkopar hoarding collapse: मुंबई पुलिस ने बिलबोर्ड मालिक भावेश भिंडे को किया गिरफ्तार

भारतMaharashtra LS Polls 2024: नासिक में चुनाव आयोग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सामान की जांच की

भारतSwati Maliwal assault case: मारपीट की घटना को लेकर स्वाति मालीवाल ने पुलिस में की शिकायत, रिकॉर्ड कराए अपने बयान

भारतBihar Politics News: जिस तरह सूरज का उगना तय वैसे ही नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना तय..., भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने दावा किया