लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग का अनिल अंबानी के पास 800 करोड़ रुपये की ऑफशोर संपत्ति होने का आरोप, ब्रिटिश अदालत में 'शून्य' बताई थी मूल संपत्ति

By विशाल कुमार | Published: June 06, 2022 8:46 AM

अघोषित ऑफशोर संपत्ति और निवेश का पता लगाने का आरोप लगाते हुए, आयकर जांच शाखा की मुंबई इकाई ने मार्च 2022 में रिलायंस (एडीए) समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी के खिलाफ 2015 काला धन अधिनियम (बीएमए) के तहत एक अंतिम आदेश पारित किया।

Open in App
ठळक मुद्देअनिल अंबानी ने फरवरी, 2020 में ब्रिटेन की एक अदालत में अपनी मूल संपत्ति शून्य बताई थी।आयकर जांच शाखा की मुंबई इकाई ने मार्च 2022 में अंबानी के खिलाफ काला धन अधिनियम के तहत अंतिम आदेश पारित किया।अघोषित ऑफशोर संपत्तियों होने के कई आरोपों के बाद उद्योगपति को नोटिस जारी किया गया था।

मुंबई: फरवरी, 2020 में ब्रिटेन की एक अदालत में अपनी मूल संपत्ति शून्य बताते हुए खुद को दिवालिया घोषित करने वाले कारोबारी अनिल अंबानी के पास आयकर विभाग ने 800 करोड़ रुपये की अघोषित ऑफशोर संपत्तियों और निवेश के होने का आरोप लगाया गया है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, अघोषित ऑफशोर संपत्ति और निवेश का पता लगाने का आरोप लगाते हुए, आयकर जांच शाखा की मुंबई इकाई ने मार्च 2022 में रिलायंस (एडीए) समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी के खिलाफ 2015 काला धन अधिनियम (बीएमए) के तहत एक अंतिम आदेश पारित किया।

कथित तौर पर अघोषित ऑफशोर संपत्तियों होने के कई आरोपों के बाद उद्योगपति को नोटिस जारी किया गया था और उसके बाद काला धन अधिनियम का आदेश दायर किया गया था। उन्हें पहली नोटिस 2019 में दी गई थी।

आदेश में ऑफशोर कंपनियों और लिंक किए गए बैंक खातों में 800 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन का विवरण सूचीबद्ध है। हालांकि, अनिल अंबानी ने इस संबंध में अखबार द्वारा भेजे गए सवालों का कोई जवाब नहीं दिया।

ऐसा माना जा रहा है कि बीएमए आदेश में जिन संपत्तियों का जिक्र है वे बहामास और ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स में स्थित अनिल अंबानी के लाभकारी स्वामित्व वाली दो कंपनियों का है।

बता दें कि, 2015 में स्विस लीक्स की जांच से पता चला कि अनिल अंबानी उन 1,100 भारतीयों में शामिल थे, जिनका एचएसबीसी की जिनेवा शाखा में खाता था। वर्ष 2006-07 के लिए एचएसबीसी खाते में उनका बैलैंस 2 अरब रुपये से अधिक था।

टॅग्स :अनिल अंबानीआयकरआयकर विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारऑनलाइन कैसे दाखिल करें ITR 1? यहां चेक करें स्टेप्स, नहीं होगी दिक्कत

कारोबारOld Tax Regime Vs New Regime: अगर आपकी सैलरी 80,000 है, तो आप किस कर व्यवस्था को चुनें, यहां जानें

भारतEC कार्यालय के बाहर धरना देने पर डेरेक ओ'ब्रायन, डोला सेन और सागरिका घोष समेत अन्य टीएमसी नेताओं को हिरासत में लिया गया

कारोबारहीरो मोटोकॉर्प को IT ने 605 करोड़ रुपए का थमाया डिमांड नोटिस, अब कंपनी दायर करेगी अपील

भारत"लोकतंत्र खतरे में है, संविधान का गला घोंटा जा रहा है", अशोक गहलोत ने केंद्रीय एजेंसियों के 'दुरुपयोग' को लेकर केंद्र पर किया हमला

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Alert: 5 दिन रहे सतर्क, उत्तर-पश्चिम भारत में लू को लेकर अलर्ट, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में दिखेगा असर, तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा, जानिए अपने शहर का हाल

भारतAmit Shah On Rahul Gandhi: 'राहुल गांधी थाईलैंड छुट्टी पर जाते हैं, मोदी सीमा पर दिवाली मनाते हैं', मधुबनी में बोले अमित शाह

भारतकोविशील्ड के बाद कोवैक्सीन से भी साइड इफेक्ट्स का हुआ खुलासा- रिपोर्ट

भारत'4 जून के बाद इंडी अलायंस टूट के बिखर जाएगा खटाखट खटाखट', पीएम मोदी ने राहुल गांधी की वायरल स्पीच पर कसा तंज

भारतदिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में लगी आग, घटना का वीडियो आया सामने