लाइव न्यूज़ :

AAP का भाजपा पर बड़ा आरोप, कहा- "भाजपा को चंडीगढ़ मेयर चुनाव से पहले सताने लगा डर"

By आकाश चौरसिया | Published: January 18, 2024 3:20 PM

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा डरपोक पार्टी है। भाजपा ने चंडीगढ़ मेयर के चुनाव के लिए हुए इंडिया गठबंधन को देखते हुए चुनाव ही रद्द करा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देआप का भाजपा पर बड़ा आरोप, कहा- "भाजपा डरपोक पार्टी है"राघव चड्ढा ने कहा, भाजपा को इंडिया गठबंधन की सुनिश्चित जीत के मद्देनजर चुनाव रद्द करा दियाकुछ ही समय पहले आप और कांग्रेस ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए गठबंधन किया था

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव के मद्देनजर भाजपा डर गई है। इसी कारण भाजपा ने चंडीगढ़ चुनाव ही रद्द करा दिया। इसके साथ ही आप नेता ने कहा, "भाजपा की हालत उस बच्चे जैसी हो गई है, जो 0 पर आउट होने के बाद अपना बैट लेकर घर भाग जाता है। चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन में BJP ने एक बार फिर लोकतंत्र की हत्या की।"  

वो यहीं नहीं रुके उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा ने इंडिया गठबंधन के हाथों हार देखते हुए चंडीगढ़ मेयर चुनाव ही रद्द करा दिया। सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि ये भाजपा कायर है और उसे डर सताने लगा है। 

अभी पिछले दिनों ही कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने एक साथ चुनाव लड़ने का निर्णय किया था। इस बात की जानकारी कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ से पूर्व सांसद पवन बंसल ने दी थी। उन्होंने बताया था कि लोकसभा चुनाव इस साल, इससे पहले चंडीगढ़ के निगम चुनाव होने हैं। 

सोशल मीडिया पर डॉ. रंजन नाम के एक यूजर ने लिखा कि इंडिया गठबंधन चंडीगढ़ चुनाव क्लीन स्वीप करेगा। यह भाजपा सरकार के सफाए से पहले मात्र शुरुआत भर है। उन्होंने कहा कि  बुधवार को राघव चड्ढा ने कहा था और आज मोदी सरकार ने चुनाव रद्द करा दिया। 

टॅग्स :चंडीगढ़आम आदमी पार्टीराघव चड्ढाकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAmit Shah On Rahul Gandhi: 'राहुल गांधी थाईलैंड छुट्टी पर जाते हैं, मोदी सीमा पर दिवाली मनाते हैं', मधुबनी में बोले अमित शाह

भारतदिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में लगी आग, घटना का वीडियो आया सामने

भारतSaran Seat 2024: राजीव प्रताप रूडी के सामने लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य, 2014-2019 में बीजेपी ने दी मात, 2024 में प्रतिष्ठा दांव पर, जानें क्या कहते हैं लोग...

भारतSwati Maliwal Assault Case: स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले में परिवार ने तोड़ी चुप्पी, 'आप' सांसद की मां ने कही ये बात

भारतPoK पर नियंत्रण खोना, 'गलती' या 'कमजोरी', विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कांग्रेस पार्टी पर बोला हमला

भारत अधिक खबरें

भारतBihar Politics News: जिस तरह सूरज का उगना तय वैसे ही नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना तय..., भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने दावा किया

भारतWeather Alert: 5 दिन रहे सतर्क, उत्तर-पश्चिम भारत में लू को लेकर अलर्ट, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में दिखेगा असर, तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा, जानिए अपने शहर का हाल

भारतकोविशील्ड के बाद कोवैक्सीन से भी साइड इफेक्ट्स का हुआ खुलासा- रिपोर्ट

भारत'4 जून के बाद इंडी अलायंस टूट के बिखर जाएगा खटाखट खटाखट', पीएम मोदी ने राहुल गांधी की वायरल स्पीच पर कसा तंज

भारतHindu Refugee On Pakistan: 'पाकिस्तान में मुसलमान हिंदू लड़कियों को उठाते हैं और धर्म परिवर्तन कराते हैं', नागरिकता मिलने पर बोली हिंदू शरणार्थी भावना