लाइव न्यूज़ :

Top Evening News: बीजेपी सरकार ने आम लोगों के खिलाफ छेड़ रखा युद्ध, CM योगी आदित्यनाथ का बजट

By भाषा | Updated: February 18, 2020 18:54 IST

कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज द्वारा भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान घटाए जाने को लेकर मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इस सरकार ने देश के आम लोगों के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है।

Open in App

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार कोरेगांव-भीमा हिंसा मामले की जांच केंद्र को नहीं सौंपेगी। बिहार में सत्ताधारी जद(यू) से निष्कासित प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के उपदेशों की बात करने वाले नीतीश नाथूराम गोडसे की विचाराधारा से सहमत लोगों के साथ कैसे खड़े हो सकते हैं? दिल्ली की एक अदालत ने शरजील इमाम को मंगलवार को तीन मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।भाजपा सरकार ने आम लोगों के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है:कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज द्वारा भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान घटाए जाने को लेकर मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इस सरकार ने देश के आम लोगों के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है।उत्तर प्रदेश का बजट: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के 2020- 21 के बजट में युवाओं के कौशल विकास और रोजगार पर खास जोर दिया गया है। युवाओं को उद्योगों में प्रशिक्षण के साथ ही मासिक प्रशिक्षण भत्ता देने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही अयोध्या में हवाईअड्डा बनाने के लिये 500 करोड़ रुपये और वाराणसी में संस्कृति केन्द्र के लिये 180 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।भारत विरोधी गतिविधियों को लेकर ब्रिटिश सांसद का वीजा निरस्त: ब्रिटिश सांसद डेबी अब्राहम का ई-बिजनेस वीजा इसलिए रद्द कर दिया गया क्योंकि वह भारत विरोधी गतिविधियों में संलिप्त थीं और 14 फरवरी को उन्हें इस बारे में जानकारी दे दी गयी थी। सरकार के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

शेयर बाजारों में गिरावट बरकरार: बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार को 161.31 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। यह लगातार चौथा कारोबारी सत्र है जब बाजार में गिरावट दर्ज की गयी। समयोजित सकल आय (एजीआर) बकाया मुद्दे का असर दूरसंचार और वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों पर पड़ा है।कोरोना वायरसः जापान के तट पर खड़े जहाज ‘‘डायमंड प्रिंसेज’’ में 88 और लोगों की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।करतारपुर गलियारा: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने मंगलवार को कहा कि करतारपुर गलियारे का खुलना शांति और आपसी सौहार्द की पाकिस्तान की इच्छा का व्यावहारिक प्रमाण है।सुनील लगातार दूसरी बार एशियाई कुश्ती के फाइनल में: भारत के सुनील कुमार ने एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप के ग्रीको रोमन के 87 किग्रा भारवर्ग में मंगलवार को यहां शानदार वापसी करते हुए फाइनल में जगह पक्की की।

टॅग्स :बजट २०२०-२१योगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसउत्तर प्रदेशखेलबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारतकर्नाटक कांग्रेस संकटः अब्दुल जब्बार के बाद सीएम सिद्धारमैया के राजनीतिक सचिव नजीर अहमद का इस्तीफा, दिल्ली में डीके शिवकुमार और 20 विधायक?

भारतनोएडा हिंसक प्रदर्शन के बाद यूपी सरकार ने की न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि, मजदूरों के लिए बड़ी राहत

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?