लाइव न्यूज़ :

MP: नौकरों के नाम लग्जरी बस खरीदने वाले भाइयों के घर पर आयकर विभाग का छापा, 8 करोड़ कैश 3 किलो सोना समेत कई दस्तावेज भी बरामद

By आजाद खान | Updated: January 7, 2022 16:53 IST

आयकर विभाग का कहना है कि छापेमारी जिन भाईयों के यहां हुई है उनके परिवार का शराब, परिवहन और पेट्रोल पंप का कारोबार है।

Open in App
ठळक मुद्देआयकर विभाग को मध्य प्रदेश के एक छापेमारी में 8 करोड कैश, 3 किलो सोना और कई दस्तावेज मिले हैं। विभाग के मुताबिक, कैश को पानी के कंटेनर में छुपाया गया था।अधिकारियों के इन भाईयों के कई बसों का भी पता चला है जो नौकरों के नाम से खरीदे गए थे।

दमोह: आयकर विभाग ने मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक बहुत बड़ी छापेमारी को अंजाम दिया है। यहां के व्यवसायी शंकर राय और उनके भाइयों के परिसरों पर छापेमारी में आठ करोड़ रुपए नकद, तीन किलोग्राम सोना और संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। आयकर विभाग को इन भाईयों के खिलाफ जानकारी मिली थी जिस पर कार्रवाई करते हुए यह छापेमारी की गई है। इन भाईयों के पास से विभाग को कई संपत्ति भी मिले हैं जो इन नौकरों के नाम से लिए हुए हैं। विभाग का यह भी आरोप है कि इन लोगों ने शराब की मोटी कमाई से कई लग्जरी बसें भी भी खरीदा है। इन भाईयों के परिसरों में छापेमारी जारी है और इसके बाद इन पर कार्रवाई भी की जाएगी। बताया जा रहा है कि राय परिवार शराब, परिवहन और पेट्रोल पंप का कारोबार करता है। 

पानी के एक कंटेनर में छिपा रखे थे पैसें

आयकर विभाग (जांच) जबलपुर क्षेत्र की संयुक्त आयुक्त मुनमुन शर्मा ने बताया कि गरुवार तड़के शुरू हुई छापेमारी अब भी जारी है। इस छापेमारी में अब तक आठ करोड़ रुपए नकद बरामद किए गए हैं। इनमें से एक करोड़ रुपए पानी के एक कंटेनर में छिपाकर रखे गए थे। इसके अलावा तीन किलोग्राम वजन का सोना भी बरामद किया गया है। इस पर शर्मा ने आगे बताया कि आयकर अधिकारियों को राय बंधुओं की संपत्ति से संबंधित कई दस्तावेज भी मिले हैं। उन्होंने कहा कि तलाशी के दौरान मिले कागजात से पता चला है कि राय को शराब की दुकानों का ठेका मिला था और वह अपने कर्मचारियों के नाम से लग्जरी बसें चला रहा था। इस तरीके से ये कर की चोरी भी करते थे। 

खबरी को मिलेंगे 10 हजार नगद इनाम

मामले में जानकारी देते हुए शर्मा ने कहा कि आयकर विभाग ने शंकर राय और उनके भाइयों की संपत्ति के बारे में जानकारी देने वाले को दस हजार रुपए का नकद इनाम देने की भी घोषणा की है। अधिकारियों ने आगे बताया कि आयकर विभाग के कर्मचारियों और इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर के पुलिसकर्मियों सहित लगभग 200 कर्मी ने इस छापेमारी में एक साथ काम किया है। उनके मुताबिक, व्यवसायी और उसके भाइयों कमल राय, राजू राय और संजय राय के विभिन्न परिसरों की तलाशी भी ली जा रही है।  

टॅग्स :Madhya Pradeshक्राइम न्यूज हिंदीक्राइमआयकर विभागincome tax departmentMadhya Pradesh Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप