लाइव न्यूज़ :

कंझावला मामला: फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट में खुलासा- कार के आगे के बाएं पहिये में फंसी थी युवती

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 4, 2023 14:13 IST

फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी ने अपनी प्रारंभिक जांच के आधार पर कहा, "कार के अंदर मौजूद महिला का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।"

Open in App
ठळक मुद्देफोरेंसिक रिपोर्ट से पता चला कि कि अंजलि वाहन के आगे के बाएं पहिये पर फंसी हुई थी।रिपोर्ट में बताया गया कि ज्यादातर खून के धब्बे आगे के बाएं पहिये के पीछे पाए गए।रिपोर्ट में कहा गया कि कार के नीचे अन्य हिस्सों पर भी खून के धब्बे मिले हैं।

नई दिल्ली: समाचार एजेंसी एएनआई ने फोरेंसिक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि बलेनो की जांच करने के बाद यह पाया गया कि अंजलि वाहन के आगे के बाएं पहिये पर फंसी हुई थी। बता दें कि नए साल पर बाहरी दिल्ली में एक कार द्वारा अंजलि सिंह नामक युवती को टक्कर मारने और 12 किलोमीटर तक घसीटे जाने मामला सामने आया। इस हादसे में अंजलि की मृत्यु हो गई। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 

दिल्ली में फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी ने बुधवार को समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार महिला कार के आगे के बाएं पहिये पर फंस गई थी। लैब ने कहा, "आरोपी की कार की प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि महिला वाहन के आगे के बाएं पहिये में फंसी हुई थी। ज्यादातर खून के धब्बे आगे के बाएं पहिये के पीछे पाए गए। कार के नीचे अन्य हिस्सों पर भी खून के धब्बे मिले हैं।"

लैब ने आगे कहा, "कार के अंदर मौजूद महिला का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। गिरफ्तार किए गए कार सवारों के ब्लड सैंपल भी विस्तृत जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी पहुंच गए हैं।" मृतका का शव कंझावला इलाके में मिला था। मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। दुर्घटना करने वाले वाहन में मौजूद पांचों आरोपियों को सोमवार (2 जनवरी) को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

बता दें कि इस हादसे के दो दिन बाद मृतका की सहेली ने मंगलवार को पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने अंजलि की दोस्त का पता लगाया। अंजलि की दोस्त ने कहा कि वे नए साल की पूर्व संध्या पर एक होटल में कुछ दोस्तों से मिलने गई थीं और आरोप लगाया कि 'नशे में' होने के बावजूद पीड़िता पार्टी के बाद स्कूटी चलाना चाहती थी।

अन्य चश्मदीद गवाहों के विपरीत, पीड़िता की दोस्त ने दावा किया कि उस कार में कोई संगीत नहीं बज रहा था जिसने उन्हें टक्कर मारी थी। साथ ही उसने दावा किया कि ड्राइवर को पता था कि अंजलि पहियों के नीचे घिसटती जा रही है। सहेली ने पत्रकारों को बताया, "उन्होंने जानबूझकर अपराध किया। वह लगातार चीख रही थी लेकिन उन्होंने कार नहीं रोकी। मैं डर से वहां से भाग गई और किसी को घटना के बारे में नहीं बताया। कार ने उसे दो बार आगे-पीछे घसीटा और फिर तेजी से आगे की ओर चले गए और वह (अंजलि) कार के नीचे और ज्यादा फंस गई।" 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :दिल्लीForensic Science Laboratory
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो