लाइव न्यूज़ :

घरों में चोरी के आरोप में फरीदाबाद का जेल वार्डन गिरफ्तार, गुरुग्राम पुलिस के हत्थे चढ़ा

By वैशाली कुमारी | Updated: June 16, 2021 11:58 IST

फरीदाबाद में एक जेल वार्डन को गुड़गांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुड़गांव के निवासी राकेश कुमार की शिकायत के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस ने वार्डेन को घर वालों के ना होने पर चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पीआरओ ने कहा कि पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि आरोपी जेल वार्डन के तौर पर काम करता है और ड्रग एडिक्ट है।पुलिस ने आरोपी को 9 जून को गुड़गांव से गिरफ्तार किया और आगे की पूछताछ के लिए 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। 

फरीदाबाद में एक जेल वार्डन को घरों में चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गुरुग्राम पुलिस ने इस वार्डन को शहर में खाली घरों में चोरी के आरोप में पकड़ा है। 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान जसविंदर सिंह के तौर पर हुई है। जसविंदर सिरसा का रहने वाला है और वर्तमान में फरीदाबाद की निमका जेल में जेल वार्डन के रूप में तैनात था।

पुलिस लाइन, गुड़गांव में एक क्वार्टर के निवासी राकेश कुमार की शिकायत के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। राकेश कुमार ने कहा कि वह पिछले साल 25 नवंबर को अपने परिवार के साथ घर से चला गया था और 2 दिसंबर को उसने क्वार्टर की कुंडी टूटी हुई और दरवाजा खुला पाया।

गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ सुभाष बोकेन ने कहा कि क्वार्टर में अंदर जाने पर दिखा कि अलमारी और उसके अंदर का लॉकर खुला था और नकदी और गहने चोरी हो गए थे। 

9 जून को पकड़ा गया आरोपी, ड्रग्स की भी लत

 भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में मामले को लेकर में एक FIR दर्ज की गई थी। पुलिस ने आरोपी को 9 जून को गुड़गांव से गिरफ्तार किया और आगे की पूछताछ के लिए 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। 

पीआरओ ने कहा कि पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि आरोपी जेल वार्डन के तौर पर काम करता है और ड्रग एडिक्ट है। वह ड्रग्स के लिए पैसे जुटाने की कोशिश में इस तरह के अपराध कर रहा था।  गुड़गांव में चोरी से पहले, उसने फरीदाबाद, हिसार और सिरसा में इसी तरह के अपराध किए थे। 

उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ने गुड़गांव के क्वार्टर से चुराए गए गहने 3.5 लाख रुपये में बेचे थे। उसके पास से 1.11 लाख रुपये की राशि बरामद की गई है।उसकी रिमांड अवधि समाप्त होने के साथ, आरोपी को फिर से अदालत में पेश किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीफरीदाबादगुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो