Mumbai Woman Raped: ऑनलाइन मुलाकात, नालासोपारा में बलात्कार, कपिल शर्मा शो में ऑडिशन देने आई थी महिला

By धीरज मिश्रा | Published: May 26, 2024 05:26 PM2024-05-26T17:26:13+5:302024-05-26T17:30:55+5:30

Mumbai Woman Raped: कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में काम दिलाने के बहाने 26 साल की महिला का बलात्कार किया गया। पीड़ित ने पुलिस थाने में शिकायत दी।

Kapil Sharma show work Mumbai Woman raped Nalasopara police arrested | Mumbai Woman Raped: ऑनलाइन मुलाकात, नालासोपारा में बलात्कार, कपिल शर्मा शो में ऑडिशन देने आई थी महिला

फाइल फोटो

Highlightsकपिल शर्मा के शो में मिलेगा काम, ऑडिशन देने आई महिला से रेप पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारपुलिस के अनुसार, आरोपी और महिला की मुलाकात ऑनलाइन हुई थी

Mumbai Woman Raped: कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में काम दिलाने के बहाने 26 साल की महिला का बलात्कार किया गया। पीड़ित ने पुलिस थाने में शिकायत दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी ने महिला को झांसा दिया था कि वह उसे कपिल शर्मा के शो में काम दिला देगा।

इसके लिए उसे नालासोपारा स्थित अपने आवास पर बुलाया। यहां पर महिला पहुंची, आरोपी ने यहां पर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। आरोपी ने महिला को डराया, धमकाया और उसके साथ मारपीट की। आरोपी ने कहा कि इस बारे में पुलिस को सूचना दी तो वह उसे जान से मार देगा। मुंबई पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान  आनंद सिंह के तौर पर हुई है। 

क्या कहा पुलिस ने

पुलिस ने बताया कि आरोपी आनंद सिंह और महिला की मुलाकात कुछ दिन पहले ऑनलाइन हुई थी। आनंद ने महिला से मुलाकात के दौरान यह दावा किया कि उसके संबंध टीवी जगत के मशहूर लोगों के साथ हैं। चूंकि महिला को अभिनेत्री बनना था तो उसे आनंद की बातों में विश्वास हुआ। आरोपी ने महिला को विश्वास दिलाया कि वह उसे कपिल शर्मा के शो में काम दिला सकता है।

लेकिन, शो में काम के लिए उसे ऑडिशन देना होगा। इस पर महिला को आरोपी ने ऑडिशन देने के लिए पालघर जिले के नालासोपारा इलाके में बुलाया। यहां महिला आनंद के घर आई थी। ऑडिशन के बहाने आरोपी ने महिला से कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट की और किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

महिला ने इसके बाद पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 506 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Web Title: Kapil Sharma show work Mumbai Woman raped Nalasopara police arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे