Sitapur gang rape: ईंट भट्टे के पास बकरियां चराने गई थी 11 वर्षीय लड़की, 15 साल के तीन लड़कों ने सामूहिक बलात्कार किया, मां की शिकायत...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 26, 2024 11:06 PM2024-05-26T23:06:08+5:302024-05-26T23:06:52+5:30

Sitapur gang rape: लड़की की मां की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपी लड़कों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 376 डीबी (बारह साल से कम उम्र की लड़की से सामूहिक बलात्कार) और पोक्सो अधिनियम की सुसंगत धारा में मामला दर्ज किया गया है।

Sitapur gang rape 11-year-old girl gone graze goats near brick kiln gang-rape three 15-year-old boys mother's complaint uttar pradesh police | Sitapur gang rape: ईंट भट्टे के पास बकरियां चराने गई थी 11 वर्षीय लड़की, 15 साल के तीन लड़कों ने सामूहिक बलात्कार किया, मां की शिकायत...

सांकेतिक फोटो

Highlightsपुलिस ने कहा कि सभी आरोपी लगभग 15 साल के हैं।पीड़ित लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Sitapur gang rape: सीतापुर जिले के रामपुर कलां क्षेत्र के एक गांव में रविवार दोपहर तीन नाबालिग लड़कों ने 11 साल की एक लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रामपुर कलां थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय एक लड़की एक ईंट भट्टे के पास अपनी बकरियां चराने गई थी, जहां 15 साल के तीन लड़कों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। सूत्रों के अनुसार, लड़की ने घर पहुंच कर अपने परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में बताया। सूत्रों ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपी लड़कों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 376 डीबी (बारह साल से कम उम्र की लड़की से सामूहिक बलात्कार) और पोक्सो अधिनियम की सुसंगत धारा में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कहा कि सभी आरोपी लगभग 15 साल के हैं। सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिधौली के पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक प्रसाद ने बताया कि 11 वर्षीय लड़की के साथ तीन लड़कों ने सामूहिक बलात्कार किया है। उन्होंने बताया कि तीनों लड़के नाबालिग हैं और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा उन्हें पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं।

आगरा में पांच वर्षीय बच्ची से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र पुलिस ने पांच वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि आरोपी युवक पीड़िता के पड़ोस में ही रहता है। थाना एत्माद्दौला प्रभारी दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि शनिवार को पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना मिली कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है।

जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची। उनके मुताबिक, बच्ची के परिजनों ने बताया कि 20 वर्षीय खेतपाल बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया जहां उसने बालिका के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। मिश्रा ने बताया कि बालिका को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया जिसमें उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई है।

Web Title: Sitapur gang rape 11-year-old girl gone graze goats near brick kiln gang-rape three 15-year-old boys mother's complaint uttar pradesh police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे