लाइव न्यूज़ :

DHFL बैंक घोटाले में CBI को मिली बड़ी कामयाबी, कार्रवाई के रूप में अगस्ता वेस्टलैंड का हेलिकॉप्टर किया जब्त

By आजाद खान | Updated: July 31, 2022 08:03 IST

आरोपी विनाश भोंसले को पहले सीबीआई पकड़ती है फिर ईडी भोंसले को गिरफ्तार कर लेती है। इससे पहले सोमवार को एक चार्जशीट दायर की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देडीएचएफएल बैंक घोटाले में सीबीआई ने एक हेलिकॉप्टर को जब्त किया है। मुख्य आरोप को पहले सीबीआई फिर ईडी ने गिरफ्तार किया है जो न्यायिक हिरासत में अभी है। आपको बता दें यह घोटाला 34,000 करोड़ रुपए का है जिसे 17 बैंको के साथ फ्रॉड किया गया है।

नई दिल्ली: डीएचएफएल बैंक घोटाले की जांच में सीबीआई ने एक हेलिकॉप्टर को जब्त किया है। यह बैंक घोटाला 34,000 करोड़ रुपए का था जिसमें कई लोगों पर मामला दर्ज हुआ था। इस घोटाले की जांच के दौरान सीबीआई ने इस हेलिकॉप्टर को जब्त किया है जो अगस्ता वेस्टलैंड कंपनी का है। 

दरअसल, 2022 में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने प्राइवेट सेक्टर की होमलोन कंपनी DHFL के खिलाफ बैंक घुटाले को लेकर एक शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर सीबीआई द्वारा जांच शुरू हुई थी जिसमें सीबीआई ने शनिवार को यह हेलिकॉप्टर जब्त किया है। 

17 बैंकों के साथ घोटाले का आरोप

बताया जा रहा है कि यह घोटाला देश का सबसे बड़ा घोटाला है। इस घोटाले में यह कंपनी, इसके निदेशक और अन्य लोगों पर 17 बैंकों के साथ 34,615 करोड़ रुपए की कथित फ्रॉड का आरोप लगा है। वहीं इस मामले में सीबीआई ने सोमवार को एक चार्जशीट भी दायर की थी। इस चार्जशीट में विनाश भोंसले और सत्येन टंडन पर लगे आरोपों के तहत इनका नाम शामिल किया गया है। 

आरोपियों पर लगे है नेताओं के करीबी होने का आरोप

डीएचएफएल बैंक घोटाले में सबसे पहले सीबीआई ने विनाश भोंसले को गिरफ्तार किया था। इसके बाद भोंसले को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था जो अब न्यायिक हिरासत में है। आपको बता दें कि भोंसले को लेकर यह बाते सामने आ रही थी कि उनका राज्य के कई नेताओं से अच्छे ताल्लुकात है। इसके साथ कई और आरोप भी लगे है। 

इन कंपनियों के खिलाफ केस हुआ फाइल

आपको बता दें कि इस मामले में कई कंपिनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन कंपनियों में मेट्रोपोलिस होटल्स, एबीएस इंफ्रा प्रोजेक्ट, एबीएस हॉस्पिटैलिटी, अरिंदम डेवेलपर्स, अविनाश भोसले ग्रुप और फ्लोरा डेवेलपमेंट्स जैसे कुछ नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि इन कंपनियों का संबंध घोटाले का आरोपी अविनाश भोंसले से है। 

ऐसे में डीएचएफएल घोटाले को लेकर सीबीआई ने कंपनी के प्रवर्तकों (DHFL Promoters) कपिल वधावन (Kapil Wadhawan) और धीरज वधावन (Dheeraj Wadhawan) के खिलाफ केस फाइल की है। 

केस में ये लोग है शामिल

इस मामले में दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (DHFL), तत्कालीन सीएमडी कपिल वधावन, डाइरेक्टर धीरज वधावन और छह रियल्टी कंपनियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन पर आरोप है कि ये लोग यूनियन बैंक ऑफ इंडिया समेत कई अन्य बैंकों के साथ भी धोखाधड़ी की है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीदीवान हाउजिंग फाइनेंस कॉर्पोरेशनसीबीआईप्रवर्तन निदेशालयBankPoliceFinancial Services
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया