लाइव न्यूज़ :

भारत ने रूस से जमकर खरीदा है सस्ता तेल, आयात दोगुना होकर 20.45 अरब डॉलर पर पहुंचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2023 20:25 IST

अप्रैल-जुलाई 2022 के दौरान रूस से आयात 10.42 अरब डॉलर रहा था। रूस-यूक्रेन संघर्ष शुरू होने के पहले भारत की तेल आयात श्रेणी में रूस की हिस्सेदारी एक प्रतिशत से भी कम हुआ करती थी लेकिन अब यह बढ़कर 40 प्रतिशत से अधिक हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देरूस से भारत का आयात दोगुना हुआदोगुना होकर 20.45 अरब डॉलर पर पहुंचावाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई

नई दिल्ली: कच्चे तेल और उर्वरक का आयात बढ़ने से चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में रूस से भारत का आयात दोगुना होकर 20.45 अरब डॉलर हो गया है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इसके साथ ही रूस वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में भारत का दूसरा सबसे बड़ा आयात स्रोत बन गया है। 

अप्रैल-जुलाई 2022 के दौरान रूस से आयात 10.42 अरब डॉलर रहा था। रूस-यूक्रेन संघर्ष शुरू होने के पहले भारत की तेल आयात श्रेणी में रूस की हिस्सेदारी एक प्रतिशत से भी कम हुआ करती थी लेकिन अब यह बढ़कर 40 प्रतिशत से अधिक हो चुकी है। चीन और अमेरिका के बाद भारत दुनिया में कच्चे तेल का तीसरा बड़ा आयातक देश है। 

यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के बाद पश्चिमी देशों ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए तो भारत को उससे रियायती दर पर कच्चा तेल खरीदने का मौका मिला। भारत ने इस अवसर का फायदा भी उठाया और पश्चिम के कई देशों द्वारा उंगली उठाए जाने के बाद भी रूस से किफायती दाम पर तेल खरीदना जारी रखा। 

मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल-जुलाई अवधि में चीन से भारत का आयात घटकर 32.7 अरब डॉलर रह गया जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 34.55 अरब डॉलर था। इसी प्रकार अमेरिका से भारत का आयात घटकर 14.23 अरब डॉलर हो गया जबकि साल भर पहले की समान अवधि में यह 17.16 अरब डॉलर था।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से आयात भी अप्रैल-जुलाई 2023 के दौरान घटकर 13.39 अरब डॉलर हो गया जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 18.45 अरब डॉलर था। निर्यात के मोर्चे पर इस अवधि में शीर्ष 10 गंतव्यों में से सात देशों को भारत का निर्यात घटा है। अमेरिका, यूएई, चीन, सिंगापुर, जर्मनी, बांग्लादेश और इटली को वस्तुओं का निर्यात घटा है जबकि ब्रिटेन, नीदरलैंड्स और सऊदी अरब को निर्यात में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है। 

टॅग्स :रूसभारतOil India Ltd.Corporate Affairs
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारCNG Price Today: दिल्ली-एनसीआर वालों को डबल झटका! 48 घंटे में दूसरी बार बढ़े सीएनजी के दाम, जानें अब क्या हैं नए रेट्स

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: फ्यूल रेट में 3 रुपये की बढ़ोतरी, जानें 16 मई को महानगरों में क्या है पेट्रोल-डीजल के नए दाम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां