लाइव न्यूज़ :

भारत में सेमीकंडक्टर उद्योग स्थापित करने में मदद करेगी सरकार: गोयल

By भाषा | Updated: August 19, 2021 21:32 IST

Open in App

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार देश में सेमीकंडक्टर उद्योग स्थापित करने में सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे विदेशी मुद्रा खर्च को भी कम करने में मदद मिलेगी।वाणिज्य और उद्योग मंत्री की टिप्पणी टाटा समूह द्वारा सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में प्रवेश करने के अपने इरादे की घोषणा के कुछ दिनों बाद आयी है। यह घटनाक्रम दुनिया भर में सेमीकंडक्टर की काफी कमी के बीच हुआ है जिसने विभिन्न उद्योगों को प्रभावित करना भी शुरू कर दिया है।वाणिज्य मंत्रालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में गोयल ने कहा कि सेमीकंडक्टर उद्योग स्थापित करने और पोत परिवहन उद्योग को मजबूत करने से सरकार की 'आत्मनिर्भर' या आत्मनिर्भरता पहल को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।उन्होंने सेमीकंडक्टर और साथ ही पोत परिवहन उद्योग के लिए सहयोग देने का संकेत करते हुए कहा, "दुनिया भर में सेमीकंडक्टर की कमी है और सरकार भारत में सेमीकंडक्टर उद्योग की शुरुआत पर काफी ध्यान दे रही है ... सरकार इन दोनों क्षेत्रों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।" पिछले हफ्ते, टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने घोषणा की थी कि समूह सेमीकंडक्टर उद्योग में महत्वपूर्ण पुर्जों के निर्माण पर विचार कर रहा है। समूह का ऑटो कारोबार खुद सेमीकंडक्टर की कमी का सामना कर रहा है। गोयल ने साथ ही उम्मीद जतायी कि "बड़े कॉरपोरेट" पोत परिवहन उद्योग में रुचि लेंगे जिससे देश के विदेश व्यापार के लिए महत्वपूर्ण इस क्षेत्र को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारतयुद्ध से निर्मित निर्यात चुनौतियों से निपटना आसान नहीं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती