लाइव न्यूज़ :

Fairwork India Ratings 2023: टाटा के स्वामित्व वाली बिगबास्केट ने सभी को पीछे छोड़ा, ओला और पोर्टर को सबसे कम अंक, देखें 12 कंपनियों की लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2023 17:08 IST

Fairwork India Ratings 2023: ‘फेयरवर्क इंडिया रेटिंग्स 2023’ के तहत भारत के 12 डिजिटल श्रम मंच का मूल्यांकन किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देलॉजिस्टिक, खाद्य वितरण और परिवहन जैसे क्षेत्रों में सेवाएं देते हैं।किसी भी मंच को अधिकतम 10 में छह से अधिक अंक हासिल नहीं हुए हैं।बिगबास्केट को सबसे ज्यादा छह अंक मिले हैं।

Fairwork India Ratings 2023: अस्थायी (गिग) श्रमिकों की कामकाजी परिस्थितियों के मामले में डिजिटल मंच ओला और पोर्टर को डिजिटल श्रम मंचों के बीच सबसे कम अंक मिले हैं। इस रेटिंग में टाटा के स्वामित्व वाली बिगबास्केट ने शीर्ष पर रही है। ‘फेयरवर्क इंडिया रेटिंग्स 2023’ के तहत भारत के 12 डिजिटल श्रम मंच का मूल्यांकन किया गया।

ये मंच घरेलू और व्यक्तिगत देखभाल, लॉजिस्टिक, खाद्य वितरण और परिवहन जैसे क्षेत्रों में सेवाएं देते हैं। इनमें अमेजन फ्लेक्स, बिगबास्केट, ब्लूस्मार्ट, डुंजो, फ्लिपकार्ट, ओला, पोर्टर, स्विगी, उबर, अर्बन कंपनी, जेप्टो और जोमैटो शामिल हैं। इस संबंध में जारी रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘इस साल, किसी भी मंच को अधिकतम 10 में छह से अधिक अंक हासिल नहीं हुए हैं।’’

बिगबास्केट को सबसे ज्यादा छह अंक मिले हैं। इसके बाद ब्लूस्मार्ट, स्विगी, अर्बन कंपनी और जोमैटो को 5-5 अंक मिले। जेप्टो को 10 में चार, फ्लिपकार्ट को तीन, अमेजन फ्लेक्स को दो और डुंजो तथा उबर को एक-एक अंक मिले। ओला और पोर्टर को शून्य अंक मिले। फेयरवर्क ने इन मंच का मूल्यांकन पांच सिद्धांतों के आधार पर किया। ये सिद्धांत हैं- उचित वेतन, उचित शर्तें, उचित अनुबंध, निष्पक्ष प्रबंधन और उचित प्रतिनिधित्व। 

टॅग्स :टाटाओला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबार2024 में 96997 रुपये में खरीदा?, खराब इलेक्ट्रिक स्कूटर बदलिए या पूरा पैसा लौटाए?, उपभोक्ता आयोग ने ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजीज को दिया ऑर्डर?

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

भारत7 फरवरी को पूरे देश में ओला, उबर, रैपिडो ड्राइवरों की हड़ताल, शोषण और न्यूनतम बेस किराए की कमी के खिलाफ 'ऑल-इंडिया ब्रेकडाउन' का ऐलान

भारतहवाई दुर्घटनाः 1966 से 2026, होमी भाभा से लेकर अजित पवार?, देखिए 12 बड़ी दुर्घटना और देश ने खो दिए बड़े दिग्गज?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती