लाइव न्यूज़ :

जी मनोरंजन ने सोनी इंडिया के साथ विलय की घोषणा की, जानें किसके पास रहेगा कितना अधिकार?

By अनिल शर्मा | Updated: September 22, 2021 09:18 IST

बोर्ड के मुताबिक, मौजूदा प्रोमोटर फैमिली Zee के पास अपनी शेयरहोल्डिंग को 4 फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी करने का विकल्प होगा। बोर्ड में ज्यादातर डायरेक्टर को नॉमिनेट करने का अधिकार सोनी ग्रुप के पास होगा।

Open in App
ठळक मुद्दे मौजूदा प्रोमोटर फैमिली Zee के पास अपनी शेयरहोल्डिंग को 4 फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी करने का विकल्प होगाडील का ड्यू डिलिजेंस अगले 90 दिनों में पूरा होगाZEEL बोर्ड ने कहा कि विलय की गई इकाई अभी भी भारत में एक सूचीबद्ध कंपनी होगी

जी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज लिमिटेड ( Zee Entertainment Enterprises Limited) (ZEEL) ने बुधवार को सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (Sony Pictures Networks India) (SPNI) के साथ विलय की घोषणा की। विलय के बाद, सोनी 1.57 बिलियन डॉलर का निवेश करेगी और 52.93% नियंत्रण हिस्सेदारी के साथ बहुसंख्यक शेयरधारक होगी। इस बीच, ZEEL के शेयरधारकों की 47.07 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

विलय को ZEEL बोर्ड द्वारा अनुमोदित किया गया था।  कहा गया कि  पुनीत गोयनका विलय की गई इकाई के प्रबंध निदेशक और सीईओ बने रहेंगे।ZEEL के बोर्ड ने एक बयान में कहा कि उसने न केवल वित्तीय मानकों का मूल्यांकन किया, बल्कि रणनीतिक मूल्य का भी मूल्यांकन किया है।

दोनों कंपनी के टीवी कारोबार, डिजिटल एसेट्स, प्रोडक्शन ऑपरेशंस और प्रोग्राम लाइब्रेरी को भी मर्ज किया जाएगा।  ZEEL और SPNI के बीच एक्सक्लूसिव नॉन-बाइंडिंग टर्म शीट का करार हुआ है। डील का ड्यू डिलिजेंस अगले 90 दिनों में पूरा होगा। ZEEL बोर्ड ने कहा कि विलय की गई इकाई अभी भी भारत में एक सूचीबद्ध कंपनी होगी।

बोर्ड के मुताबिक, मौजूदा प्रोमोटर फैमिली Zee के पास अपनी शेयरहोल्डिंग को 4 फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी करने का विकल्प होगा। बोर्ड में ज्यादातर डायरेक्टर को नॉमिनेट करने का अधिकार सोनी ग्रुप के पास होगा।

सोनी का कारोबारः भारत में सोनी के 31 चैनल जिसकी 167 देशों में पहुंच है। इसके साथ ही सोनी के पास देश में 70 करोड़ दर्शक। सोनी का दर्शकों में 9% का मार्केट शेयर।

 

टॅग्स :Zee EntertainmentSonySony Entertainment TelevisionSony PicturesSony Pictures Networks India
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीZEE5 पर आएगी डरावनी थ्रिलर डालिंब, फर्स्ट लुक में दिखी रहस्य और भावनाओं की झलक

बॉलीवुड चुस्कीUpcoming Movies and Web Series July 2025: जुलाई में ओटीटी पर रिलीज होंगी ये वेब सीरीज और फिल्में, देखें लिस्ट

क्रिकेटIND vs ENG Test series schedule: जियोस्टार पर देखिए भारत-इंग्लैंड सीरीज?, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया से हाथ मिलाया

क्रिकेटसोनी ने 170 मिलियन डॉलर के बेस प्राइस पर एशिया कप के मीडिया अधिकार हासिल किए

क्रिकेटIndia vs Zimbabwe 1st T20 Live Streaming: जिम्बाब्वे के साथ आज इंडिया का मुकाबला, जानें कब-कहाँ और कैसे देखें लाइव

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी