देश के मशहूर वकील राम जेठमलानी का रविवार 8 सितंबर को लंबी बिमारी के बाद निधन हो गया। 95 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। राम जेठमलानी का नाम भारत के सबसे मंहगे वकीलों में गिना जाता है। बताया जाता है कि राम जेठमलानी अपनी एक सुनवाई के लिए 25 लाख और उससे ज्यादा फीस चार्ज करते थे। राम जेठमलानी के निधन पर पूरा देश शोक मना रहा है। वहीं पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ ही बॉलीवुड के कई सितारों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
फरहान अख्तर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'आआईपी, राम जेठमलानी जी, आपके साथ बातचीत करते जो वक्त गुजरा वो हमेशा मेरी यादों में रहेगा। उनके परिवार के लिए प्रार्थना।'
वहीं निमृतकौर ने भी अपना शोक प्रकट किया है। उन्होंने लिखा, कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप भारत में कहां थे, कानून को पेशे के रूप में सीखा, वो नाम जिससे आप उस प्रोफेशन को सीखते हैं वो हैं राम जेठमलानी। एक महान आदमी...उनके अमिट कार्य के लिए उन्हें सलाम।
कुनाल कोहली ने भी अपना शोक व्यक्त किया
वकालत के पेशे को देश में एक अलग मुकाम तक पहुंचाने मं राम जेठमलानी का बहुत बड़ा हाथ हैं। राम जेठमलानी अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में कानून मंत्री और आरजेड़ी से राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। 17 साल की उम्र में वकालत की डिग्री हासिल कर राम जेठमलानी ने कई चर्चित केस लड़े हैं।