हबी निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा पहुंची फरहान अख्तर के घर, जानें इस खास मुलाकात के पीछे का राज

By अंजली चौहान | Published: March 19, 2024 09:48 AM2024-03-19T09:48:38+5:302024-03-19T09:50:35+5:30

निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा के अलावा रितेश सिधवानी को भी फरहान अख्तर के घर के बाहर देखा गया। यहां वीडियो देखें...

Priyanka Chopra reached Farhan Akhtar house with Nick Jonas know the secret behind this special meeting | हबी निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा पहुंची फरहान अख्तर के घर, जानें इस खास मुलाकात के पीछे का राज

हबी निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा पहुंची फरहान अख्तर के घर, जानें इस खास मुलाकात के पीछे का राज

मुंबई: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद से पति निक जोनस और अपनी बेटी मालती मैरी के साथ अमेरिका में रहती हैं। मगर कुछ समय के लिए एक्ट्रेस मुंबई में लौटी हैं और उन्हें कई हस्तियों से मुलाकात करते हुए देखा गया। चूंकि काफी समय के बाद भारत लौटने पर प्रियंका के फैन्स काफी खुश है। बीती रात प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को मीडिया के कैमरे ने उस वक्त घेर लिया जब कपल फरहान अख्तर के घर डिनर पर जा रहा था।

पैपराजी के कैमरों ने प्रियंका और निक की कार को चारों तरफ से घेर लिया जिसके बाद प्रियंका ने सबका अभिवादन करते हुए हाथ हिलाया। सोशल मीडिया पर यह फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ने नीली साटन की शर्ट पहनी हुई है और निक ने ब्लैक शर्ट, पैंट के साथ लाल टोपी चुनी है। 

सिंपल सोबर लुक में प्रियंका चोपड़ा बला की खूबसूरत दिख रही है। हालांकि, अपने फेवरेट स्टार को देखने के साथ ही फैन्स अब यह अटकलें लगा रहे हैं कि प्रियंका चोपड़ा की यह मुलाकात उनकी आगामी फिल्म को लेकर है। दरअसल, कुछ समय पहले मीडिया में खबरें आई थी कि प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में काम करेंगी। मगर फिल्म को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आई। हालांकि, फैन्स का उत्साह इन वीडियोज के सामने आने से बढ़ गया है। कई फैन्स ने वीडियो पर कमेंट्स भी किए और सवाल किया कि क्या है मुलाकात जी ले जरा के लिए हो रही है।

बता दें कि इससे पहले प्रियंका चोपड़ा को मुंबई में ईशा अंबानी की होली पार्टी में देखा गया था जहां उनके लुक ने पूरी महफिल लूट ली थी। काम के मोर्चे पर बात करें तो प्रियंका चोपड़ा हेड्स ऑफ स्टेट्स में जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ नजर आएंगी। वह डिज्नीनेचर की आगामी फिल्म टाइगर में अपनी आवाज देने के लिए भी तैयार हैं।

Web Title: Priyanka Chopra reached Farhan Akhtar house with Nick Jonas know the secret behind this special meeting

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे