लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: भारत-अमेरिका युद्धाभ्यास पर ड्रैगन को आपत्ति! आखिर चीन की क्या है दलील

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: December 2, 2022 12:53 IST

चीनी शासकों से पूछा जाना चाहिए कि अगर उसे भारत के साथ चिंता की इतनी ही फिक्र है तो वह हिंद महासागर क्षेत्र में अपने जंगी जहाज क्यों रखता है? वह श्रीलंका, मालदीव, म्यांमार और नेपाल में भी अपना सामरिक वर्चस्व कायम करने की कोशिश क्यों कर रहा है?

Open in App

भारत, चीन और अमेरिका के बीच आजकल जो कहासुनी चल रही है, वह बहुत मजेदार है. उसके तरह-तरह के अर्थ लगाए जा सकते हैं. चीनी सरकार के प्रवक्ता ने एक बयान देकर कहा है कि उत्तराखंड में भारत-चीन सीमा पर अमेरिकी और भारतीय सेना का जो ‘युद्धाभ्यास’ चल रहा है, वह बिल्कुल अनुचित है और वह 1993 और 1996 के भारत-चीन समझौतों का सरासर उल्लंघन है.

सच्चाई तो यह है कि मई 2020 में चीन ने गलवान-क्षेत्र में अपने सैनिक भेजकर ही उक्त समझौतों का उल्लंघन कर दिया था. वास्तव में भारत-अमेरिका का यह युद्धाभ्यास चीन-विरोधी हथकंडा नहीं है. दोनों राष्ट्र इस तरह के कई युद्धाभ्यास जगह-जगह कर चुके हैं. यह तो वास्तव में हिमालय-क्षेत्रों में अचानक आनेवाले भूकंप, बाढ़, पहाड़ों की टूटन, जमीन फटने जैसी विपत्तियों का सामना करने का पूर्वाभ्यास है. 

प्राकृतिक संकट से ग्रस्त लोगों की मदद के लिए अस्पताल तुरंत कैसे खड़े किए जाएं, हेलिपैड कैसे बनाए जाएं, पुल और सड़कें आनन-फानन कैसे तैयार किए जाएं और घायलों की जीवन-रक्षा कैसे की जाए- इन सब कामों का अभ्यास ये दोनों सेनाएं मिलकर कर रही हैं. यह सब काम चीन की सीमा से लगभग 100 मील दूर भारत की सीमा में हो रहा है लेकिन लगता है कि चीन इसीलिए चिढ़ा हुआ है कि अमेरिका के साथ उसके संबंध आजकल काफी कटुताभरे हो गए हैं. 

यह तथ्य चीनी प्रवक्ता के इस कथन से भी सत्य साबित होता है कि अमेरिका की कोशिश यही है कि भारत और चीन के रिश्तों में बिगाड़ हो जाए. चीन नहीं चाहता कि उसके पड़ोसी भारत के साथ उसके रिश्ते खराब हों.

यदि सचमुच ऐसा है तो चीनी शासकों से पूछा जाना चाहिए कि हिंद महासागर क्षेत्र में चीन अपने जंगी जहाज क्यों रखता है? वह श्रीलंका, मालदीव, म्यांमार और नेपाल में भी अपना सामरिक वर्चस्व कायम करने की कोशिश क्यों कर रहा है?

भारत की नीति तो यह है कि वह अमेरिका और चीन तथा अमेरिका और रूस के झगड़ों में तटस्थ रहता है. न तो वह चीन-विरोधी और न रूस-विरोधी बयानों का समर्थन करता है. अमेरिका से उसके द्विपक्षीय संबंध शुद्ध अपने दम पर हैं. इसीलिए चीन का चिंतित होना अनावश्यक है.

टॅग्स :चीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

विश्वअमेरिका और ईरान जंगः अविश्वास की आग में झुलस रहे पाकिस्तान के जनरल आसिम मुनीर

क्राइम अलर्टहोमस्टे में अमेरिका की पर्यटक से रेप, कर्मचारी ने हैवानियत, महिला ने मालिक से की शिकायत तो फोन छीना और 3 दिन तक बंधक बनाया...

विश्वईरान के साथ युद्धविराम अनिश्चितकाल बढ़ा?, शहबाज शरीफ ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कहा- शुक्रिया?

विश्वट्रंप के युद्धविराम ऐलान के चंद घंटों बाद ईरान का पलटवार, होर्मुज में कंटेनर जहाज पर की गोलीबारी

भारत अधिक खबरें

भारतप्रवेश वाही, मोनिका पंत, जय भगवान यादव और मनीष चड्ढा होंगे बीजेपी प्रत्याशी?, आप के उम्मीदवार से टक्कर?, 29 अप्रैल को मतदान

भारतUP Board 10th, 12th Results 2026 Declared: 90.42 फीसदी रहा दसवीं का परिणाम और इंटरमीडिएट का 80.38 प्रतिशत

भारतUP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट क्रैश? ऐसे करें तुरंत चेक

भारतUP Board Result 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी, 10वीं में कशिश वर्मा और 12वीं में शिखा वर्मा ने टॉप किया, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

भारतState Assembly By-Elections: दोपहर 3 बजे तक महाराष्ट्र की बारामती 40.36% फीसद हुआ मतदान, जानें राहुरी और उमरेठ विधानसभा का हाल