लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2026: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में आज वोटिंग, पीएम मोदी ने जनता से की मतदान की अपील

By अंजली चौहान | Updated: April 23, 2026 07:43 IST

Assembly Elections 2026 Voting: PM नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों का पहला चरण आज हो रहा है। मैं सभी नागरिकों से आग्रह करता हूँ कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरी ताक़त के साथ हिस्सा लें।

Open in App

Assembly Elections 2026 Voting: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आज विधानसभा चुनाव के मतदान हो रहे हैं। सुबह से मतदाता केंद्र पर वोटर्स पहुंच रहे हैं और लोगों की कतार देखी जा सकती है। तमिलनाडु में सिंगल फेस में वोटिंग हो रही है वहीं, बंगाल में पहले चरण में 16 ज़िलों की 152 सीटों के लिए वोटिंग होगी। किसी भी तरह की हिंसा या डराने-धमकाने की घटनाओं को रोकने के लिए, खासकर संवेदनशील इलाकों में, बड़ी संख्या में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल तैनात किए गए हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में वोटिंग का दूसरा चरण अगले बुधवार, 29 अप्रैल को होगा।

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के वोटरों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में वोट डालें और लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरी ताकत के साथ हिस्सा लें।

गौरतलब है कि चुनाव अधिकारियों ने वोटरों से अपील की है कि वे अपने साथ पहचान का कोई वैध दस्तावेज जरूर रखें और चुनाव आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। चुनाव आयोग ने इस बात पर भी ज़ोर दिया है कि चुनाव पूरी तरह से स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से होने चाहिए, और इसके लिए पहले से लागू आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।

टॅग्स :विधानसभा चुनावनरेंद्र मोदीतमिलनाडु विधानसभा चुनावपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWomen’s Reservation Bill: नारी वंदन बिल... एक अधूरी उम्मीद

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

भारत24 घंटे में जवाब दें?, पीएम मोदी को "आतंकवादी" कहे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस

भारतबंगाल में 200 सीटें जीतेंगे?,  हिमंत बिस्व सरमा ने कहा-ममता दीदी पूरी तरह घबराई हुई हैं, पीएम मोदी को गाली दे रही, वीडियो

भारततमिलनाडु-पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः 1,072.13 करोड़ रुपये की नकदी, नशीले पदार्थ और प्रलोभन सामग्री और 4049176 लीटर शराब जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Assembly bye-elections 2026: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने डाला अपना वोट, बारामती की जनता से की वोटिंग की अपील, देखें तस्वीरें

भारतपुस्तकें करती हैं विवेक, करुणा और सहिष्णुता का विकास 

भारतट्रक ब्रेक फेल और कंटेनर से टकराया, दोनों ट्रकों के बीच ऑल्टो फंसी, 12 लोग जिंदा जले और कई घायल, वीडियो

भारत‘हाथ से मैला ढोने’ पर रोक के बावजूद मनपा की हरकत?, नागपुर में मजदूर को मेनहोल में उतारकर मैनुअल सफाई, बवाल?

भारतकौन हैं ज्ञानेंद्र विश्वकर्मा?, अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय सचिव बने