लाइव न्यूज़ :

शादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 22, 2026 22:05 IST

जांच करने पर पता चला कि उसका पुलिस बल में चयन नहीं हुआ था, बल्कि उसने झूठा दावा करके दूसरों को धोखा दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।खिलाफ चलाए गए अभियान में उस व्यक्ति का झूठ पकड़ा गया।युवतियों और उनके परिवारों को प्रभावित करने के लिए किया था।

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे शहर में जगह-जगह पोस्टर लगाकर खुद को पुलिस अधिकारी बताया, ताकि उसे शादी के प्रस्ताव मिलें। असल में वह सब्जी विक्रेता था। झूठे प्रचार का उस पर उल्टा असर हुआ, क्योंकि अब उस पर सरकारी कर्मचारी होने का ढोंग करने का पुलिस केस दर्ज हो गया है।

पुणे के नरहे रोड निवासी 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव ने न सिर्फ शहर भर में पोस्टर और फ्लेक्स बैनर लगाए, बल्कि पुलिस की वर्दी में अपनी तस्वीरें भी खींचीं और उन्हें अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर पोस्ट किया, ये सब उसने युवतियों और उनके परिवारों को प्रभावित करने के लिए किया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अविवाहित होने की निराशा के कारण यह रास्ता चुना। पुलिस अधिकारी संभाजी कदम ने बताया, "कारण पूछे जाने पर उसने कहा कि उसकी शादी नहीं हो पा रही है। नौकरी होने का दिखावा करने के लिए उसने यह झूठ गढ़ा। इसलिए पुलिस ने कार्रवाई की है।" अधिकारी ने आगे बताया कि उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, अवैध बैनरों के खिलाफ चलाए गए अभियान में उस व्यक्ति का झूठ पकड़ा गया। अधिकारी ने बताया, "हमें अवैध बैनरों और पोस्टरों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान इसकी जानकारी मिली। जांच करने पर पता चला कि उसका पुलिस बल में चयन नहीं हुआ था, बल्कि उसने झूठा दावा करके दूसरों को धोखा दिया था।"

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPune Policeमहाराष्ट्रPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टअलवर में विवाहिता से रेप के बाद दिल्ली पहुंचा राहुल मीणा और अधिकारी की बेटी से रेप कर मार डाला, पुलिस ने किए कई खुलासे

ज़रा हटकेपर्स में 4000 रुपए नकद और दस्तावेज, खोया पर्स नहीं मिला, डाक विभाग ने लौटाए जरूरी दस्तावेज 

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

भारत140 करोड़ देशवासियों का अपमान, एकनाथ शिंदे ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर हुआ तब भी कांग्रेस के लोग पाकिस्तान की बोली बोल रहे थे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट30 दिन पहले 19 वर्षीय नौकर को नौकरी से निकाला?, आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी से रेप करने के बाद फोन चार्जर केबल से गला घोंटकर की हत्या

क्राइम अलर्टहोमस्टे में अमेरिका की पर्यटक से रेप, कर्मचारी ने हैवानियत, महिला ने मालिक से की शिकायत तो फोन छीना और 3 दिन तक बंधक बनाया...

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस