होमस्टे में अमेरिका की पर्यटक से रेप, कर्मचारी ने हैवानियत, महिला ने मालिक से की शिकायत तो फोन छीना और 3 दिन तक बंधक बनाया...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 22, 2026 16:51 IST2026-04-22T16:50:35+5:302026-04-22T16:51:29+5:30

Karnataka Shocker: झारखंड के रहने वाला वृजेश कुमार के रूप में पहचाने गए कर्मचारी ने कथित तौर पर अमेरिकी नागरिक के साथ बलात्कार किया।

Karnataka Shocker American tourist raped homestay employee behaved brutally when woman complained owner her phone snatched she was held hostage 3 days Kodagu | होमस्टे में अमेरिका की पर्यटक से रेप, कर्मचारी ने हैवानियत, महिला ने मालिक से की शिकायत तो फोन छीना और 3 दिन तक बंधक बनाया...

सांकेतिक फोटो

Highlightsआरोपियों को 3 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।मोबाइल फोन छीन लिया और उसे तीन दिनों तक कैद में रखा।अमेरिकी दूतावास से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

कोडागु:कर्नाटक के कोडागु जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अमेरिका की एक पर्यटक ने आरोप लगाया है कि होमस्टे में उसके साथ यौन उत्पीड़न हुआ। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने होमस्टे के मालिक और एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को 3 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

झारखंड के रहने वाला कर्मचारी वृजेश कुमार ने कथित तौर पर अमेरिकी नागरिक के साथ बलात्कार किया। न्यूज़ 9 के अनुसार जब मालिक को घटना की जानकारी मिली, तो उसने महिला की मदद करने के बजाय, कथित तौर पर उसका मोबाइल फोन छीन लिया और उसे तीन दिनों तक कैद में रखा।

उसने कथित तौर पर महिला को पुलिस में शिकायत दर्ज न कराने की धमकी भी दी। महिला मैसूरु चली गई और पीड़िता ने अपराध की सूचना अमेरिकी अधिकारियों को दी। अमेरिकी दूतावास से मिली जानकारी के आधार पर कर्नाटक पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मालिक ने कथित तौर पर होमस्टे की वाई-फाई सेवा तीन दिनों के लिए बंद कर दी, जिससे पीड़िता किसी से भी संपर्क नहीं कर पाई। वाई-फाई दोबारा चालू होने के बाद, वह मैसूरु जाने का बहाना बनाकर होमस्टे से चली गई। फिर घटना की जानकारी अमेरिकी दूतावास को दी। अमेरिकी अधिकारियों ने ईमेल के माध्यम से मैसूरु पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।

Web Title: Karnataka Shocker American tourist raped homestay employee behaved brutally when woman complained owner her phone snatched she was held hostage 3 days Kodagu

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे