लाइव न्यूज़ :

बंगाल में 200 सीटें जीतेंगे?,  हिमंत बिस्व सरमा ने कहा-ममता दीदी पूरी तरह घबराई हुई हैं, पीएम मोदी को गाली दे रही, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 22, 2026 19:14 IST

4 मई को काउंटिंग होगी और दीदी हो जाएंगी - टाटा, बाय-बाय! एक लंबे समय के बाद बंगाल के अंदर सुशासन की शुरुआत होने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा बंगाल में बाबरी मस्जिद कभी नहीं बनने देगी। सोनार बांग्ला बनाने की शुरुआत भाजपा की सरकार करेगी।आप चिंता मत करो, मैं कहकर जाता हूं कि ममता दीदी जितना जोर लगाना है लगा लो।

पूर्वी बर्धमानः पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि बंगाल चुनाव में भाजपा बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है, मुझे लगता है कि हम 200 सीटें जीतेंगे। बंगाल की जनता परिवर्तन चाहती है और हर रोड शो, जनसभा में यह दिखता है। ममता दीदी पूरी तरह घबराई हुई हैं। वे जितनी बार प्रधानमंत्री को गाली देती हैं, वह यही संदेश देती हैं कि वे जीतने की स्थिति में नहीं हैं, भाजपा जीतने वाली है। आपको बता दें कि बंगाल में 2 चरण में मतदान होगा और 4 मई को मतगणना कराई जाएगी। 

एक मुलाकात, हजार एहसास... पुरुलिया की माटी से उठी इस भावना ने सबका दिल छू लिया। जब पीएम मोदी से मुलाकात हुई, तो शब्द साथ छोड़ गए, बस आंखें बोलती रहीं। अमित शाह ने कहा कि मोदी जी को कांग्रेस अध्यक्ष आतंकवादी कहते हैं। खरगे जी, मोदी जी को जितनी गाली दोगे, कमल उतना ही अधिक खिलेगा। खरगे साहब, शर्म करो, जिस आदमी ने आतंकवाद को समाप्त करने में पूरा जीवन लगा दिया, उसे आप आतंकवादी कहते हो। जनता पूरा हिसाब करेगी।

भाजपा सरकार आने के बाद लव जिहाद और लैंड जिहाद दोनों बंद हो जाएंगे। सरकारी कर्मचारियों को सातवां वेतन आयोग का फायदा और डीए मिलेगा। किसानों को 6,000 की जगह 9,000 रुपये किसान सम्मान निधि का देंगे। विधवाएं, वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगों का पेंशन 2,000 रुपये करेंगे। सिंडिकेट से मुक्त कराने का काम भी भाजपा करेगी।

मोदी जी ने इस देश को आतंकवाद और नक्सलवाद से मुक्त कराया है। आज मैं कहकर जाता हूं, भाजपा इस देश को घुसपैठियों से भी मुक्त कराएगी। ममता दीदी कहती हैं कि 7 बजे के बाद माताएं घर से बाहर न निकलें। आप भाजपा सरकार बना दो, मोदी जी के हाथ मजबूत करो। रात को एक छोटी सी बच्ची भी स्कूटी से बाहर निकल पाए और किसी गुंडे की आंख उठाकर देखने की हिम्मत न हो।

बाड़ बनाने के लिए BSF को 600 एकड़ भूमि चाहिए। ममता दीदी नहीं दे रही है। मैं आपसे वादा करता हूं कि आप भाजपा सरकार बना दो, हम 45 दिन में बाड़ बनाने के लिए BSF को पूरी भूमि देने का काम करेंगे। मैं आज सुबह कलकत्ता के व्यापारियों से मिला, वो कह रहे थे, ममता के गुंडों से डर लगता रहा है।

मैं आज हावड़ा में दीदी के गुंडों से कहकर जाता हूं, 29 तारीख को घर से बाहर मत निकलना, वरना 4 तारीख को हम आपको सीधा कर देंगे। अब बंगाल के मतदाताओं को कोई नहीं डरा सकता। दीदी, 5 तारीख को भाजपा सरकार आने वाली है, अपने गुंडों को कहना, अपने आपे में रहें, वरना 5 तारीख को हम हिसाब करेंगे।

ये घुसपैठिए बंगाल के युवाओं की नौकरी खा रहे हैं, गरीबों का राशन खा रहे हैं और देश की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा कर रहे हैं। आप 5 तारीख को भाजपा सरकार बना दो, 6 तारीख से घुसपैठियों का पलायन शुरू हो जाएगा।  अब समय आ गया है- मां, माटी, मानुष का नारा लेकर संत्रास की राजनीति करने वाली ममता बनर्जी को हटाने का।

उन्होंने बंगाल को गुंडों के भरोसे छोड़ दिया है। उनका एकमात्र लक्ष्य है- अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना। ममता बनर्जी लोगों को गुमराह कर रही हैं कि बंगाल का मुख्यमंत्री बाहरी होगा। मैं आज कहकर जाता हूं, बंगाल का मुख्यमंत्री बंगाल में ही जन्मा हुआ होगा, बंगाली भाषी, बंगाल में पढ़ा हुआ ही होगा। लेकिन वो भाइपो नहीं, भाजपा का कार्यकर्ता होगा।

साढ़े 500 साल से मुगल, अंग्रेज, कांग्रेसी, और टीएमसी वाले राम मंदिर नहीं बनाने दे रहे थे। आप सभी ने मोदी जी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया और मोदी जी ने अयोध्या में राम मंदिर बनाकर जय श्रीराम कर दिया। और ममता दीदी, अपने चेले हुमायूं कबीर से बंगाल में बाबरी मस्जिद बनवाना चाहती है। लेकिन आप चिंता मत करो, मैं कहकर जाता हूं कि ममता दीदी जितना जोर लगाना है लगा लो।

भाजपा बंगाल में बाबरी मस्जिद कभी नहीं बनने देगी। 4 मई को काउंटिंग होगी और दीदी हो जाएंगी - टाटा, बाय-बाय! एक लंबे समय के बाद बंगाल के अंदर सुशासन की शुरुआत होने वाली है। कवि गुरु की कल्पना, महर्षि अरविंद की कल्पना और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की कल्पना का सोनार बांग्ला बनाने की शुरुआत भाजपा की सरकार करेगी।

टॅग्स :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावHimanta Vishwa Sarmaनरेंद्र मोदीममता बनर्जीकोलकाताचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारत24 घंटे में जवाब दें?, पीएम मोदी को "आतंकवादी" कहे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस

भारततमिलनाडु-पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः 1,072.13 करोड़ रुपये की नकदी, नशीले पदार्थ और प्रलोभन सामग्री और 4049176 लीटर शराब जब्त

भारत140 करोड़ देशवासियों का अपमान, एकनाथ शिंदे ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर हुआ तब भी कांग्रेस के लोग पाकिस्तान की बोली बोल रहे थे?, वीडियो

भारतWatch: 'टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा', बंगाल चुनाव से पहले TMC नेता की वोटर्स को धमकी, मचा सियासी बवाल

भारतपहलगाम हमले के एक साल: पीएम मोदी ने दी पीड़ितों को श्रद्धांजलि, कहा- "भारत न झुकेगा, न डरेगा"

भारत अधिक खबरें

भारत‘हाथ से मैला ढोने’ पर रोक के बावजूद मनपा की हरकत?, नागपुर में मजदूर को मेनहोल में उतारकर मैनुअल सफाई, बवाल?

भारतकौन हैं ज्ञानेंद्र विश्वकर्मा?, अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय सचिव बने

भारतपप्पू यादव पागल हो गए हैं?, विधायक अनंत कुमार सिंह ने कहा-अपनी पत्नी कहां हैं?, वीडियो

भारतजाक ताती की प्लेटाइम, लॉरी बेकर का कॉफी हाउस और शहर का सपना

भारतनीतियों को जीवन देती हैं सिविल सेवाएं