लाइव न्यूज़ :

नरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 23, 2026 16:27 IST

बच्चों के साथ संवाद कर उज्ज्वल भविष्य के लिए उनका मार्गदर्शन किया। इस मौके पर वे कांग्रेस पर भी जमकर बरसे।

Open in App
ठळक मुद्दे'लोकसभा में कांग्रेस ने द्रौपदी चीरहरण...,' विपक्ष पर बरसे सीएम डॉ. मोहन, बहनों से की ये अपील।सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- बुंदेलखंड के इस क्षेत्र को हर चीज के लिए मिलेगा पानी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था- महिलाएं अपना अपमान कभी नहीं भूलतीं।

सागरःमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23 अप्रैल को सागर जिले के नरयावली को बड़ी सौगात दी। उन्होंने यहां 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। इस मौके पर उन्होंने सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण किया। उन्होंने बच्चों के साथ संवाद कर उज्ज्वल भविष्य के लिए उनका मार्गदर्शन किया। इस मौके पर वे कांग्रेस पर भी जमकर बरसे।

उन्होंने कांग्रेस की तुलना कौरवों से और द्रौपदी चीरहरण की तुलना महिला आरक्षण बिल पास न होने से की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और कन्या पूजन से की। इस दौरान मंच पर उपस्थित पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बुंदेलखंड की धरती अद्बभुत है।

चंबल की शान, छत्रसाल महाराज के बुंदेलखंड का ये इलाका, हर काल-हर समय में अपने संघर्ष के लिए जाना जाता है। हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि यहां एक भव्य-दिव्य भवन विद्यालय के रूप में मिल रहा है। ये विद्यालय नहीं है, बल्कि 5 हजार साल पहले हुई भगवान कृष्ण और सुदामा की दोस्ती का स्मृति स्थल है।

भगवान कृष्ण के जीवन की कई लीलाएं हैं। हर लीला ने उनके प्रति हमारी श्रद्धा को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि धर्म की स्थापना के लिए भगवान ने कदम-कदम पर संघर्ष किया। गरीब और अमीर की दोस्ती का सबसे बड़ा उदाहरण भी भगवान कृष्ण और सुदामा की दोस्ती का उदाहरण है। व्यक्ति कितना भी धनी क्यों न हो जाए, लेकिन उसे अपने निर्धन दोस्त के प्रति प्रेम रखना चाहिए।

कांग्रेस ने बहनों को नहीं दिया मान-सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यहां बहनें बड़ी संख्या में मौजूद हैं। हमारी सरकारों ने माताओं-बहनों का सम्मान बढ़ाया है। माता का नाम लो तो भगवान प्रसन्न होते हैं। जब तक राधा नहीं बोलो तो कन्हैया मुस्कुराते नहीं हैं, जब तक सीता मां को याद न करो, तो भगवान राम का आशीर्वाद नहीं मिलता है। यह बातें हमें माताओं-बहनों के आदर का आभास कराती हैं।

उन्होंने कहा कि हमने 5 हजार साल पहले घटना सुनी थी कि कौरवों ने भरे दरबार में द्रौपदी का चीरहरण किया था, उसी तरह अभी कुछ दिन पहले लोकसभा में वो ही नाटक दोहराया गया। उस समय कौरव थे और अब कांग्रेसी हैं। दोनों में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहनों को अधिकार देने का जो निर्णय लिया था, कांग्रेसियों ने मुस्कुरा-मुस्कुरा कर उस निर्णय पर पानी फेर दिया।

कांग्रेसियों को इस बात पर जरा दया नहीं आई। प्रधानमंत्री मोदी ने तो यहां तक कहा कि आप श्रेय ले लीजिए, मैं विज्ञापन छपवा दूंगा। तुम लोग जहां बोलोगे वहां हम तुमको श्रेय दे देंगे। आपने कभी बहनों को मान-सम्मान नहीं दिया, लेकिन हम मान-सम्मान देने को तैयार हैं। कांग्रेसी उसी अपनी पुरानी लाइन पर ही चलेंगे।

तीन तलाक के मामले में भी राहुल गांधी ने बहनों के भरण-पोषण के मुद्दे का विरोध किया था। उन्होंने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का भी फैसला ठुकराया था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारा संगठन महिलाओं को तीस फीसदी आरक्षण दे रहा है। हमारे प्रदेश में 17 बहनें कलेक्टर हैं। सागर की सांसद-महापौर-कलेक्टर सब बहनें हैं। 

अब प्यासा नहीं रहेगा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिलाओं से कहा कि बहनों गठान बांधकर रखना। प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि माताएं-बहनें सब भूल सकती हैं, लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलेंगी। आप कांग्रेस से हिसाब जरूर लेना। आज नहीं तो कल हम माताओं-बहनों को 33 फीसदी आरक्षण दिलाकर रहेंगे। हमारी सरकार ने इस वर्ष को किसान कल्याण वर्ष घोषित किया है।

गरीब-महिला-किसान-युवा के माध्यम से हम देश का भी विकास करना चाहते हैं और प्रदेश का भी विकास करना चाहते हैं। हम किसानों के लिए हर क्षेत्र में काम कर रहे हैं। यह बुंदेलखंड की धरती वीरों-महावीरों की धरती है। जब मौका मिला बुंदेलखंड के लोगों ने जान देकर देश-प्रदेश का मान बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के लोग सबकुछ कर सकते थे। लेकिन, पानी के अभाव में यहां पलायन होता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन-बेतवा नदीं जोड़ो अभियान चल रहा है। इस अभियान से पूरे बुंदेलखंड को हर चीज के लिए पानी मिलेगा। यहां किसानों के साथ-साथ उद्योगों के लिए भी पानी मिलेगा। 

किसान कल्याण के प्रतिबद्ध राज्य सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम 5 रुपये में किसानों को बिजली का कनेक्शन देंगे। जब 2250 रुपये गेहूं का एमएसपी था, तब हमने 150 रुपये बोनस दिया। इस साल हम 2625 रुपये क्विंटल गेहूं खरीद रहे हैं। कांग्रेसियों चिंता मत करो, हमारी सरकार 2700 रुपये क्विंटल पर भी गेहूं खरीदेगी।  ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच चुनौतियां आ गईं।

जूट के बोरे की जगह हम पॉलीथिन मंगाने लगे। हमारी सरकार ने फैसला किया है कि किसान का दाना-दाना खरीदेगी। उन्होंने कहा कि हम सबसे पहले छोटे किसानों से गेहूं खरीदेंगे, उसके बाद मध्यम और फिर बड़े किसानों से गेहूं खरीदेंगे। केंद्र सरकार ने अभी 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का कोटा दिया है।

हमने इस कोटा को बढ़ाने का अनुरोध किया है। प्रधानमंत्री मोदी का मन हमारे साथ है। हमने सोयाबीन पर भी किसानों को भावांतर का लाभ दिया। उस वक्त भी कांग्रेस ने भ्रम फैलाने काम किया। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हमारी पार्टी का नारा है, 'सच्चा वादा-पक्का काम, प्रेम से बोलो जय श्री राम।'

हमारी सरकार में जो कहकर दिखाते हैं, वो करके दिखाते हैं। इसलिए सिंचाई की रकबा भी बढ़ता जा रहा है। किसान के लिए जीवन का सबसे बड़ा आसरा उसकी जमीन होती है। इसलिए हमने निर्णय किया है कि किसानों की जमीन लेने पर उसे बाजार की गाइडलाइन का चार गुना दाम दिया जाएगा।

किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए कृषि के साथ पशुपालन और दूध उत्पादन पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। राज्य सरकार ने 16 विभागों को एक साथ जोड़कर योजनाएं तैयार की हैं। सहकारिता के माध्यम से सरकार आगे बढ़ रही है।

प्राइवेट स्कूलों को पीछे छोड़ रहे सांदीपनि विद्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में बन रहे आधुनिक सांदीपनि विद्यालय प्राइवेट स्कूलों को पीछे छोड़ रहे हैं। इसीलिए वर्ष 2025-26 में बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम आया तो सरकारी स्कूलों के बच्चों ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। बेटियों ने परीक्षाओं में बाजी मारी है। राज्य सरकार स्कूल टॉपर विद्यार्थियों को स्कूटी और मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप दे रही है।

नरयावली क्षेत्र डॉ. हरिसिंह गौर से समय से शिक्षा का पावन मंदिर रहा है। यहां कोई शासकीय विश्वविद्यालय नहीं था, इसीलिए नरयावली में रानी अवंतीबाई के नाम पर राजकीय विश्वविद्यालय शुरू करने की पहल की गई। नरयावली को आज 27 करोड़ रुपए लागत के सांदीपनि विद्यालय की सौगात मिली है, जो भविष्य निर्माण का प्रमुख केंद्र बनेगा।

उन्होंने कहा कि जरुआखेड़ा में 10 करोड़ की लागत से नवीन आईटीआई भवन, 60 सीटर छात्रावास एवं आवासीय भवनों का लोकार्पण भी हुआ है। आज ऐतिहासिक अवसर पर नरयावली की जनता को 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन की सौगात मिली है।

बुंदेलखंड में 2023 के बाद से 500 किलोमीटर से अधिक की सड़कें बन चुकी हैं। जिला अस्पताल में 100 बेड के नए वार्ड का निर्माण किया जा रहा है। सागर जिले में 6 अलग-अलग नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं। यहां एमएसएमई का एक क्लस्टर भी बनाया जा रहा है। बीना रिफाइनरी के माध्यम से कई बड़े प्रोजेक्ट यहां आ रहे हैं।

सीएम डॉ. यादव द्वारा की गईं प्रमुख घोषणाएं

औद्योगिक कौशल की जरूरतों के अनुसार जरुआखेड़ा आईटीआई में नए कोर्स शुरू किए जाएंगे। * नगरपालिका कर्रापुर में विकास कार्यों के लिए आवश्यक राशि दी जाएगी।  * लघु सिंचाई परियोजना, जलाशय सुधार कार्य, 25 करोड़ की लागत से दो नए पुल बनाए जाएंगे। * 24 करोड़ रुपए की लागत से बम्होरी तिराहे से नई 4 लेन सड़क बनाई जाएगी। * कड़ान मध्यम सिंचाई परियोजना के पुनरीक्षण की घोषणा की। इससे क्षेत्र की लगभग 30 हजार एकड़ भूमि सिंचित होगी। * मकरोनिया फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा।

टॅग्स :मोहन यादवमध्य प्रदेशBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोई हमें बंगाली बाबू, कोई बिहारी बाबू कहता?, TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- मैं हिंदुस्तानी बाबू हूं, वीडियो

भारतVIDEO: पीएम मोदी बोले, “मिठाई भी बंटेगी, झालमुरी भी!”, बंगाल में BJP की जीत तय?

भारतप्रवेश वाही, मोनिका पंत, जय भगवान यादव और मनीष चड्ढा होंगे बीजेपी प्रत्याशी?, आप के उम्मीदवार से टक्कर?, 29 अप्रैल को मतदान

भारतVIDEO: मोदी का TMC पर तीखा हमला, झालमुरी मैंने खाई, लेकिन TMC को लगी!

भारतVIDEO: सिर्फ कांग्रेस ही BJP को हरा सकती है!, राहुल गांधी का बयान वायरल, छिड़ी बहस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट