लखनऊ: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 5वीं जीत दर्ज की और 10 अंक के साथ नंबर-2 पर पहुंच गए हैं। घर में फिर से लखनऊ सुपर जायंट्स की हार हुई है। कप्तान आर. पंत को 5वीं हार का सामना करना पड़ा। आर. पंत, आयुष बडोनी और एडेन मार्करम खाता नहीं खोल सके। लखनऊ सुपर जायंट्स के ओपनर मिचेल मार्श ही संघर्ष किए और 41 गेंद में 55 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल हैं। आरआर के लिए नंद्रे बर्गर, ब्रजेश शर्मा और जोफ्रा आर्चर ने कमाल की गेंदबाजी की और टीम को जीत दिलाई।
आईपीएल में घरेलू मैदान पर लगातार सबसे अधिक हार-
9 दिल्ली कैपिटल्स बनाम दिल्ली (2013-15)
8 डेक्कन चार्जर्स बनाम हैदराबाद (2008-11)
7 डेक्कन चार्जर्स बनाम हैदराबाद (2011-12)
7 पुणे वॉरियर्स बनाम पुणे (2012-13)
7 लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम लखनऊ (2025-26) *।
आरआर की टीम 40 रन से बाजी मार ली। नंद्रे बर्गर ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। लखनऊ की टीम 18 ओवर में 119 रन पर ढेर हो गई। ब्रजेश शर्मा ने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए।
राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में बुधवार को यहां लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से शिकस्त दी। राजस्थान रॉयल्स ने छह विकेट पर 159 रन बनाने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी को 18 ओवर में 119 रन पर समेट दिया।
मोहम्मद शमी और मोहसिन खान की अगुवाई में लखनऊ सुपर जायंट्स के भारतीय गेंदबाजों के आक्रमण ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में बुधवार को यहां राजस्थान रॉयल्स की मजबूत बल्लेबाजी को छह विकेट पर 159 रन पर रोक दिया। यह लगातार तीसरा मैच है, जब राजस्थान रॉयल्स का शीर्ष क्रम पूरी तरह विफल रहा है, जिससे टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही है।
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल टी20 मैच में बुधवार को यहां पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ छह विकेट पर 159 रन बनाए। रॉयल्स के लिए रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा नाबाद 43 रन बनाए। सुपर जायंट्स की टीम में मयंक यादव और दिग्वेश राठी की वापसी हुई है। मयंक का यह मौजूदा सत्र में पहला मैच होगा।