मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर पर जीत के बाद कार्रवाई?

लखनऊ में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुए मैच के दौरान लेवल 1 के उल्लंघन के लिए नांद्रे बर्गर पर उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 23, 2026 10:50 IST

Open in App
ठळक मुद्देअपराध स्वीकार किया और जुर्माने को मान लिया।29 रन देकर एक विकेट लिया।पंत के पास कोई ठोस जवाब नहीं था।

लखनऊ: राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर पर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ मैच के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि इस 30 वर्षीय खिलाड़ी के खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। यह उल्लंघन आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के अंतर्गत आता है, जो आक्रामक प्रतिक्रिया को भड़काने वाली भाषा या इशारों से संबंधित है। बर्गर ने अपना अपराध स्वीकार किया और जुर्माने को मान लिया।

लेवल 1 के उल्लंघन के मामलों में मैच रेफरी का निर्णय अंतिम होता है। तेज गेंदबाजों ने मैच पर अपना नियंत्रण बनाए रखा। मैच में गिरे 16 में से 13 विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपनी टीम की 40 रन की करारी हार के बाद निराश नजर आए और उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी टीम पिच को सही ढंग से पढ़ने में विफल रही।

160 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम के 119 रन पर सिमट जाने के बाद पंत के पास कोई ठोस जवाब नहीं था। रविंद्र जडेजा के हरफनमौला खेल और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से शिकस्त दी। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ जडेजा ने 29 गेंद में नाबाद 49 रन की पारी खेलने के बाद गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 29 रन देकर एक विकेट लिया।

टॅग्स :आईपीएल 2026दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमलखनऊ सुपरजायंट्सराजस्थान रॉयल्स

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या