State Assembly By-Elections: दोपहर 3 बजे तक महाराष्ट्र की बारामती 40.36% फीसद हुआ मतदान, जानें राहुरी और उमरेठ विधानसभा का हाल

By रुस्तम राणा | Updated: April 23, 2026 16:27 IST2026-04-23T16:21:37+5:302026-04-23T16:27:37+5:30

State Assembly By-Elections: महाराष्ट्र में बारामती और राहुरी में आज उपचुनाव संपन्न कराए जा रहे हैं। इसके अलावा गुजरात की उमरेठ विधानसभा में भी उपचुनाव के लिए लोग मतदान के लिए लाइन पर खड़े हैं।

State Assembly By-Elections: 40.36% Voter Turnout Recorded in Maharashtra's Baramati by 3 PM; Check the Status of Rahuri and Umreth Assembly Constituencies | State Assembly By-Elections: दोपहर 3 बजे तक महाराष्ट्र की बारामती 40.36% फीसद हुआ मतदान, जानें राहुरी और उमरेठ विधानसभा का हाल

State Assembly By-Elections: दोपहर 3 बजे तक महाराष्ट्र की बारामती 40.36% फीसद हुआ मतदान, जानें राहुरी और उमरेठ विधानसभा का हाल

नई दिल्ली: गुजरात में उमरेठ विधानसभा और महाराष्ट्र में बारामती और राहुरी विधानसभा उपचुनावों के लिए मतदान गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कराया जा रहा है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, दोपहर तीन बजे तक बारामती में 40.36 प्रतिशत तक मतदान हो चुका है। वहीं राज्य की राहुरी सीट में 39.60 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। जबकि गुजरात की उमरेठ विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में 46.66 प्रतिशत मतदान संपन्न कराया जा चुका है। 

महाराष्ट्र और गुजरात की इन सीटों में मौजूदा विधायकों के निधन के बाद उपचुनाव की ज़रूरत पड़ी है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में, उपचुनाव 223-राहुरी से विधायक शिवाजी भानुदास कार्डिले और 201-बारामती से विधायक अजीत अनंतराव पवार के निधन के बाद हो रहे हैं। ये उपचुनाव इन खाली सीटों को भरने के लिए कराए जा रहे हैं।

पुणे की बारामती सीट पर उपचुनाव तब हो रहे हैं जब एनसीपी के पूर्व प्रमुख अजीत पवार का इस साल की शुरुआत में एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया था, जब वे अपने निर्वाचन क्षेत्र जा रहे थे। उनके निधन के बाद, उनकी पत्नी, सुनेत्रा पवार को राज्य का उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया और उन्हें एनसीपी का प्रमुख भी बनाया गया। मतदान के बाद, वोटों की गिनती 4 मई, 2026 (सोमवार) को होगी और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे। 

पश्चिम बंगाल में पहले चरण को वोटिंग, तमिनाडु में भी मतदान

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार (23 अप्रैल 2026) को वोटिंग हो रही है। पश्चिम बंगाल विधानसभा के सभी 294 सदस्यों को चुनने के लिए, राज्य में 23 और 29 अप्रैल 2026 को चुनाव निर्धारित हैं। जबकि तमिलनाडु विधानसभा के सभी 234 सदस्यों को चुनने के लिए एक ही चरण में आज मतदान की प्रक्रिया जारी है।  इस बीच गुरुवार को ही महाराष्ट्र और गुजरात की क्रमश: दो और 1 सीट पर उप-चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। 

Web Title: State Assembly By-Elections: 40.36% Voter Turnout Recorded in Maharashtra's Baramati by 3 PM; Check the Status of Rahuri and Umreth Assembly Constituencies

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे