कोलकाताः पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले सीएम ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल विधानसभा के विपक्ष के नेता और नंदीग्राम एवं भाबनीपुर विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी भी उपस्थित थे।
पश्चिम बंगाल विधानसभा के विपक्ष के नेता और नंदीग्राम एवं भाबनीपुर विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "हमें उम्मीद है कि पहले चरण का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगा। राज्य में भाजपा के लिए जनसमर्थन की लहर चल रही है, मैं डॉ. खगेंद्र नाथ महतो का पार्टी में स्वागत करता हूं।
ममता बनर्जी का ‘‘जंगल राज’’ चार मई को समाप्त हो जाएगा : भाजपा
राजनीतिक परामर्श फर्म ‘आई-पैक’ से जुड़े मामले में उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ‘‘अराजकता का प्रतीक’’ बताया। पार्टी ने कहा कि विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस की हार के साथ ही चार मई को ममता बनर्जी का ‘‘जंगल राज’’ समाप्त हो जाएगा।
न्यायालय ने आई-पैक के कार्यालय में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तलाशी के दौरान मुख्यमंत्री की कार्रवाई पर सवाल उठाए। ‘आई-पैक’ कार्यालय पर ईडी द्वारा की गई छापेमारी के दौरान ममता बनर्जी द्वारा कथित तौर पर बाधा डाले जाने के मामले की न्यायालय ने गहन पड़ताल की और कहा कि यदि कोई मुख्यमंत्री जांच में हस्तक्षेप करता है तो लोकतंत्र खतरे में पड़ जाता है।
राहुल ने तमिलनाडु, बंगाल में कांग्रेस और सहयोगियों के पक्ष में मतदान की अपील की
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से एक दिन पहले बुधवार को राज्य के लोगों से अपनी पहचान, भाषा और अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन को वोट देने का आग्रह किया और कहा कि इन दोनों दलों का सामाजिक न्याय का गौरवपूर्ण इतिहास है।
वह इसे जारी रखने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल के लोगों से कांग्रेस का समर्थन करने का आह्वान किया और कहा कि यदि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ- सुथरी सरकार चलाई होती और बंगाल में ध्रुवीकरण नहीं करतीं तो भाजपा के लिए रास्ता नहीं खुलता।