लाइव न्यूज़ :

जनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

By आनंद शर्मा | Updated: April 22, 2026 19:23 IST

नियमों के उल्लंघन के लिए 5 हजार रुपए के जुर्माने की दंडात्मक कार्रवाई भी की गई. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जनऔषधि केंद्रों का उद्देश्य यात्रियों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराना है.

Open in App
ठळक मुद्देदवाइयाें के साथ ही जनरल स्टोर की तरह बिस्कुट, शैंपू, परफ्यूम और अन्य ब्रांडेड उत्पाद भी बेचे जा रहे थे. शिकायत जेडआरयूसीसी सदस्य नितिन साेलंके ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन मित्तल से की. जनऔषधि केंद्र से 20 हजार रुपए कीमत का अनधिकृत सामान जब्त किया गया.

नागपुर:नागपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर स्थित प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र में नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आने पर मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के वाणिज्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है. इस केंद्र पर दवाइयाें के साथ ही जनरल स्टोर की तरह बिस्कुट, शैंपू, परफ्यूम और अन्य ब्रांडेड उत्पाद भी बेचे जा रहे थे.

इसकी शिकायत जेडआरयूसीसी सदस्य नितिन साेलंके ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन मित्तल से की. इसे गंभीरता से लेते हुए अमन मित्तल ने तत्काल जांच के आदेश दिए. इस जांच में आरोप सही पाए गए. इसके बाद जनऔषधि केंद्र से 20 हजार रुपए कीमत का अनधिकृत सामान जब्त किया गया.

साथ ही नियमों के उल्लंघन के लिए 5 हजार रुपए के जुर्माने की दंडात्मक कार्रवाई भी की गई. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जनऔषधि केंद्रों का उद्देश्य यात्रियों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराना है. ऐसे में यदि इनका व्यावसायिक दुरुपयोग किया जाता है, तो इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

मध्य रेलवे नागपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन मित्तल ने कहा कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नागपुर स्टेशन के जनऔषधि केंद्र पर 5 हजार रुपए की पेनाल्टी लगाई गई है. साथ ही, 20 हजार रुपए का अनधिकृत सामान जब्त किया गया है.

टॅग्स :नागपुरभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपर्स में 4000 रुपए नकद और दस्तावेज, खोया पर्स नहीं मिला, डाक विभाग ने लौटाए जरूरी दस्तावेज 

भारत‘हाथ से मैला ढोने’ पर रोक के बावजूद मनपा की हरकत?, नागपुर में मजदूर को मेनहोल में उतारकर मैनुअल सफाई, बवाल?

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

क्राइम अलर्टपरतवाड़ा यौन शोषण कांडः उधारी के पैसे के फेर में उजागर सेक्स कांड, अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती और 2 के साथ बनाए शारीरिक संबंध?, दोस्तों ने ही वायरल किए वीडियो

भारतनक्सल मोर्चे के ‘सी-60’ जवानों को मिलेगा खास सेवा पदक?, महाराष्ट्र सरकार का फैसला, जंगल में लड़नेवालों को अब मिलेगा सम्मान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स