नई दिल्लीःराजस्थान से दिल्ली में अपराध। पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पॉश कैलाश हिल्स इलाके में एक वरिष्ठ भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई। पीड़िता घर में मृत पाई गई। पुलिस के अनुसार परिवार के सदस्यों ने महिला को घर के एक कमरे में मृत पाया। दिल्ली पुलिस ने आरोपी राहुल मीणा को अरेस्ट किया है और आरोपी ने कई खुलासे किए। पुलिस ने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और कई बात कबूल करेगा।
राष्ट्रीय राजधानी में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसमें पॉश इलाके कैलाश हिल्स में भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के वरिष्ठ अधिकारी की आईआईटी से पढ़ी 22 वर्षीय बेटी की बुधवार सुबह कथित तौर पर बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। आरोपी ने इस घटना से कुछ वक्त पहले राजस्थान के अलवर में भी एक महिला का यौन उत्पीड़न किया था। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने शाम में बताया कि इस मामले में घर के पूर्व घरेलू सहायक राहुल मीणा (19) को गिरफ्तार किया गया है जिसने घर में करीब आठ महीने तक काम किया, लेकिन दैनिक खरीद बिलों में हेराफेरी के आरोप में लगभग एक महीने पहले उसे काम से निकाल दिया गया था।
सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा की तैयारी कर रही महिला के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया और फिर मोबाइल फोन चार्जर केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के समय वह घर में अकेली थी। पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह तड़के घटी होगी, जब उसके माता-पिता जिम जाने के लिए घर से बाहर गए थे।
वह घर में अकेली थी। जांचकर्ताओं को संदेह है कि आरोपी ने इसी थोड़े समय का फायदा उठाकर घर में प्रवेश किया और अपराध को अंजाम दिया। हत्या करने वाला कोई और नहीं नौकर था। आरोपी राहुल मीणा ने एक दिन पहले ही अलवर में विवाहित महिला से रेप किया था और अगले दिन दिल्ली आकर घटना का अंजाम दिया।
19 वर्षीय घरेलू नौकर राहुल मीणा जो लगभग आठ महीने से परिवार के साथ काम कर रहा था। लगभग एक महीने पहले दैनिक खरीद बिलों के कथित गबन के आरोप में नौकरी से निकाल दिया गया था। सूत्रों के अनुसार, मीणा घर से अच्छी तरह परिचित था, जिसमें घर का लेआउट और परिवार के सदस्यों की दिनचर्या भी शामिल थी।
आरोप है कि उसे पता था कि पीड़िता के माता-पिता कब टहलने या जिम जाने के लिए बाहर जाते हैं। कथित अपराध का विवरण सूत्रों के अनुसार, आरोपी सुबह लगभग 6 बजे घर में घुसा, महिला पर हमला किया और उसका यौन उत्पीड़न किया। इस दौरान, उस पर लाठी से वार किया गया, जिससे उसके चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं।
हमलावर ने मोबाइल चार्जिंग केबल से उसका गला घोंट दिया और मौके से फरार हो गया। सूत्रों के अनुसार, आरोपी सुबह करीब 6 बजे घर में घुसा, महिला पर हमला किया और उसका यौन उत्पीड़न किया। इस दौरान, कथित तौर पर उसे लाठी से पीटा गया, जिससे उसके चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं। इसके बाद, हमलावर ने मोबाइल चार्जिंग केबल से उसका गला घोंट दिया और मौके से फरार हो गया।
आरोपी की तलाश जारी है पुलिस ने बताया कि मीणा, जिसे कुछ दिन पहले तक घर के बाहर देखा गया था। पुलिस ने यह भी बताया कि उन्होंने इलाके में एक कार क्लीनर और पड़ोस में एक घरेलू सहायिका को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इलाके में सदमा इस क्रूर घटना से पॉश रिहायशी इलाके में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों ने इन इलाकों में सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है।