लाइव न्यूज़ :

'साइलेंट वोटर' की थ्योरी हल हो गई!

By विकास कुमार | Updated: May 23, 2019 11:54 IST

पॉलिटिकल पंडितों ने साइलेंट वोटर को ऐसा वर्ग मान लिया था जो मोदी सरकार के कामकाज से या तो दुखी था या तथाकथित असहिष्णु माहौल का पीड़ित, जो खुल कर अपनी भावनाओं का इज़हार नहीं करना चाह रहा था.

Open in App

हिंदी हार्टलैंड माने जाने वाले मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने बड़ी बढ़त बना ली है. लोग 'एक बार फिर मोदी सरकार' के नारे के साथ जाते हुए दिख रहे हैं. एग्जिट पोल के नतीजे सही साबित हो रहे हैं. साइलेंट वोटर की थ्योरी पूरी तरह से हल हो चुकी है. विपक्ष कुछ सीटों के बढ़त की उम्मीद कर सकता है लेकिन शुरूआती नतीजों ने तय कर दिया है कि नरेन्द्र दामोदर दास मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. 

मोदी-शाह के लिए साइलेंट वोटर 

इस चुनाव में एक थ्योरी बहुत सुनने को मिली थी. विपक्ष ने एग्जिट पोल के नतीजों को साइलेंट वोटर की थ्योरी से किल करने का भरसक प्रयास किया था लेकिन रुझान ने यह थ्योरी सौल्व कर दिया है. साइलेंट वोटर ने इस बार मोदी को साइलेंटली वोट डाला है जिसका असर नतीजों पर दिख रहा है. आम चर्चा में भी लोग इस थ्योरी को लेकर चर्चा कर रहे थे और समर्थक भी जीत को लेकर आशंकित थे. खुद बीजेपी इस थ्योरी के कारण परेशान हो गई थी और उनके नेताओं के चेहरों पर एक अप्रत्याशित डर दिख रहा था. लेकिन फिलहाल नतीजे तो इस थ्योरी को मोदी-शाह की तरफ ही मोड़ रहे हैं. 

'साइलेंट वोटर की थ्योरी' 

पॉलिटिकल पंडितों ने साइलेंट वोटर को ऐसा वर्ग मान लिया था जो मोदी सरकार के कामकाज से या तो दुखी था या तथाकथित असहिष्णु माहौल का पीड़ित, जो खुल कर अपनी भावनाओं का इज़हार नहीं करना चाह रहा था. लेकिन इन्हीं साइलेंट वोटरों के दम पर बीजेपी अपने पुराने प्रदर्शन को दोहरा रही है. मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार होते हुए भी यह वर्ग बीजेपी को वोट डाल गया.

इसमें कोई शक नहीं है कि यह थ्योरी विपक्ष को ही उल्टा पड़ गया है. साइलेंट वोटर को मोदी-शाह की जोड़ी ने चुपके से अपना बना लिया है. खैर, इंतजार अब फाइनल नतीजों का है जो इसकी प्रासंगिकता पर और वृहत रूप से प्रकाश डालेगा.

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारतपीएम मोदी की अपील का सीएम डॉ. यादव यूं कर रहे पालन, Photos में देखिए सादगी

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारत अधिक खबरें

भारतखराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत, 72 घायल, 170 पशु मरे और 227 घरों को नुकसान

भारतसीएम डॉ. मोहन का एक्शन, सैकड़ों गाड़ियों का काफिला निकालने वाले सिंह को कारण बताओ नोटिस, वित्तीय अधिकार निरस्त

भारतमंदिर हो या मस्जिद, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा-धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज डेसिबल सीमा से अधिक नहीं हो

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारतरॉयल एनफील्ड से विधानसभा पहुंचे सीएम देवेंद्र फडणवीस, प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचत की अपील, कांग्रेस ने कहा- प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र की अवधि समाप्त हो चुकी थी