लाइव न्यूज़ :

ज्वेलरी इंडस्ट्री काे ₹300000 कराेड़ का झटका लगेगा?, 20 उद्याेग पर असर और नौकरी खत्म होने के आसार?, पीएम की साेना न खरीदने की अपील पर बाेले ज्वेलर्स

By आनंद शर्मा | Updated: May 13, 2026 20:51 IST

ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी डाेमेस्टिक काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश राेकड़े ने ‘लाेस’ काे बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने जनता से साेना न खरीदने की अपील की है.

Open in App
ठळक मुद्देज्वेलरी इंडस्ट्री से संबद्ध 20 अन्य उद्याेग भी प्रभावित हाे सकते हैं.देशहित में ये बात ठीक है, इसे व्यावहारिक दृष्टि से भी देखना हाेगा. 3 लाख कराेड़ रुपए की गिरावट आने की आशंका बनी हुई है.

नागपुर: पश्चिम एशिया संकट के बीच विदेशी मुद्रा बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने देशहित में अगले एक वर्ष तक साेना न खरीदने की अपील देशवासियाें से की है. इस अपील का अब ज्वेलरी इंडस्ट्री पर गहरा असर हाेने की आशंका जताई जा रही है. अनुमान के मुताबिक, अगले एक साल में देश की ज्वेलरी इंडस्ट्री काे 3 लाख कराेड़ रुपए का झटका लग सकता है. इतना ही नहीं, ज्वेलरी शाेरूम में कार्यरत स्टाफ और आभूषण कारीगराें पर बेराेजगारी की तलवार लटक सकती है. ज्वेलरी इंडस्ट्री से संबद्ध 20 अन्य उद्याेग भी प्रभावित हाे सकते हैं.

सरकार से ज्वेलर्स की अपेक्षाएं

- साेना आयात कम करने पर जाेर दें

- गाेल्ड एक्सपाेर्ट वृद्धि पर फाेकस हाे

- गाेल्ड माॅनिटाइजेशन स्कीम पर गाैर करें

ऐसे में ज्वेलर्स सरकार से साेने के आयात-निर्यात और गाेल्ड माॅनिटाइजेशन स्कीम पर फाेकस करने की अपील सरकार से कर रहे हैं. इस बारे में ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी डाेमेस्टिक काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश राेकड़े ने ‘लाेस’ काे बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने जनता से साेना न खरीदने की अपील की है.

देशहित में ये बात ठीक है, इसे व्यावहारिक दृष्टि से भी देखना हाेगा. साेने की खरीदी से परहेज सही है, पर ज्वेलरी की खरीदी रुकनी नहीं चाहिए. राेेकड़े के अनुसार, भारत में ज्वेलरी इंडस्ट्री का काराेबार सालाना औसतन 10 लाख कराेड़ रुपए का है. पीएम माेदी की अपील के असर के चलते इसमें 30 फीसदी यानी 3 लाख कराेड़ रुपए की गिरावट आने की आशंका बनी हुई है.

इससे आभूषण कारीगर, ज्वेलरी शाेरूम के कर्मचारी बेराेजगार हाे जाएंगे. इतना ही नहीं, ज्वेलरी इंडस्ट्री से संबद्ध अन्य 20 उद्याेग भी प्रभावित हाे सकते हैं, जो लाखों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्रदान कर रहे हैं. राेकड़े ने बताया कि ज्वेलरी इंडस्ट्री में 15 प्रतिशत के आसपास ही निवेशक हैं. शेष उपभाेक्ता ही हैं.

टॅग्स :गोल्ड रेटनागपुरनरेंद्र मोदीईरानअमेरिकामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम कैबिनेट बैठकः 180 दिन तक विदेश यात्रा नहीं, नया वाहन न खरीदेंगे, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रियों के काफिले का आकार छोटा, पीएम मोदी अपील का असर?

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

कारोबारत्योहारों और छुट्टियों पर किराया बढ़ाकर यात्री से जमकर कमाई?, मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा-अवैध बुकिंग ऐप्स पर सख्ती करने की तैयारी?

भारतकेवल 2 गाड़ी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने काफिले का आकार किया कम, वीडियो

क्राइम अलर्ट40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी,  पाकिस्तानी गैंगस्टर शाहजाद भट्टी और डोगर गैंग से जुड़े सोशल मीडिया नेटवर्क की जांच, गोंदिया-चंद्रपुर से युवक अरेस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमिडिल परिवार पर महंगाई डायन?, 14 मई से 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि?, अमूल के बाद मदर डेयरी और पंजाब में वेरका ने दिया झटका

कारोबारजेब पर असर?, अमूल ने 14 मई से पूरे भारत में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, पेट्रोल-डीजल कीमत के बाद लगेंगे झटके?

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 13 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: 13 मई को क्या है पेट्रोल और डीजल की कीमतें? जानें दिल्ली-मुंबई समेत सभी शहरों में ईंधन की कीमतें

कारोबारGold-Silver Duty Hike: आम आदमी की पहुंच से दूर होगा सोना? सरकार ने 15% बढ़ाए इंपोर्ट ड्यूटी के दाम